Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर

Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर

4 mins read
69 views
March 24, 2026

Razorpay- Sarvam Deal: Razorpay ने Sarvam AI के साथ मिलकर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो वॉइस-फर्स्ट कॉन्वर्सेशनल कॉमर्स पर काम करता है। इसका मतलब है कि अब आप ऐप्स खोले बिना सिर्फ बोलकर चीजें ऑर्डर और पेमेंट कर सकते हैं। इस साझेदारी में Swiggy भी शामिल है, जो शुरुआती पार्टनर के रूप में काम करेगा। अब Swiggy के यूजर्स Indus App के जरिए अपनी आवाज से फूड ऑर्डर कर पाएंगे।

Razorpay और Sarvam AI लेकर आए वॉइस फर्स्ट कॉमर्स, अब आप Swiggy और अन्य प्लेटफॉर्म पर सिर्फ बोलकर ऑर्डर और पेमेंट कर सकते हैं।

यह सिस्टम यूजर की बात समझकर पूरे ऑर्डर प्रोसेस को एक ही बातचीत में पूरा करता है। कंपनियों का कहना है कि भारत में इंटरनेट और UPI यूजर्स की संख्या तो बहुत है, लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोग कम हैं। इसका कारण भाषा की दिक्कत और ऐप्स का कठिन होना है।

READ MORE: एक व्यक्ति की मौत के बाद Google के खिलाफ हुआ FIR

कैसे काम करेगा यह AI सिस्टम

इस साझेदारी में Sarvam के AI मॉडल और एजेंटिक तकनीक को Razorpay के पेमेंट सिस्टम में जोड़ा जाएगा। इससे AI एजेंट मल्टीपल भारतीय भाषाओं को समझ पाएंगे और रियल टाइम में ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। शुरुआत में यह फीचर Indus App पर आएगा, जहां Swiggy के ग्राहक अपनी आवाज से फूड ऑर्डर कर सकेंगे। इसके अलावा, व्यवसाय अपने प्लेटफॉर्म पर भी यह वॉइस कॉमर्स फीचर जोड़ सकेंगे।

साझेदारी के तहत Razorpay के एजेंट स्टूडियो में भी Sarvam की तकनीक को इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे डेवलपर्स मल्टीलिंगुअल AI एजेंट बना पाएंगे, जो हिंदी और हिंग्लिश जैसी भाषाओं में बातचीत कर सकें।

READ MORE: Swiggy का नया ऐप ‘Toing’ लॉन्च, लोगों को मिलेगा सस्ता और स्वादिष्ट खाना

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कंपनियों के एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पहल AI-ड्रिवन इंटरफेस की दिशा में बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य डिजिटल कॉमर्स को आसान बनाना है, ताकि टेक्स्ट-भारी ऐप्स पर निर्भर रहना कम हो और हर कोई अपनी भाषा में आसानी से खरीदारी कर सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे
Previous Story

Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे

Google के रास्ते पर Apple, Maps में Ads लाने की चर्चा गरम
Next Story

Google के रास्ते पर Apple, Maps में Ads लाने की चर्चा गरम

Latest from Apps

Don't Miss