Netflix आउटेज ने मचाई हलचल, परेशान हुए यूजर

Netflix आउटेज ने मचाई हलचल, परेशान हुए यूजर

3 mins read
797 views
May 31, 2025

उम्मीद है कि Netflix और भी बेहतर तकनीकी तैयारियों के साथ आएगा ताकि यूजर्स को ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Netflix Down in America: 30 मई की सुबह अमेरिका में Netflix यूजर्स को अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज देखने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हजारों लोगों ने इसकी शिकायत की। इस आउटेज के दौरान लगभग 70,000 से ज्यादा यूजर्स काफी परेशान हुए। कइयों को एक एरर मैसेज दिखाई दिया, जिसमें लिखा था This title is not available to watch instantly।

समस्या कब और कैसे आई?

यह समस्या भारत के समय अनुसार सुबह 7 बजे, यानी अमेरिका में रात 9 बजे शुरू हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Netflix से जुड़ी शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ गई। यूजर्स ने बताया कि वे किसी भी फिल्म या शो को स्ट्रीम नहीं कर पा रहे थे, न मोबाइल ऐप पर, न स्मार्ट टीवी पर। कुछ समय बाद Netflix ने अपनी आधिकारिक स्टेटस वेबसाइट पर माना कि कुछ टाइटल्स को स्ट्रीम करने में परेशानी आ रही है।

भारत में सब कुछ सामान्य रहा

दिलचस्प बात यह रही कि इस आउटेज का असर भारत में नहीं दिखा। भारत के Netflix यूजर्स को न तो कोई दिक्कत आई, न ऐप या वेबसाइट में कोई समस्या हुई। वहां सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा। यानी यह आउटेज सिर्फ अमेरिका तक सीमित रहा।

Netflix की प्रतिक्रिया

Netflix ने तुरंत इस आउटेज को स्वीकार किया और बताया कि उनकी टीम इस तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह दिक्कत सर्वर की थी या नेटवर्क से जुड़ी कोई परेशानी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

THz Spectrum Approved by government Driverless Cars in india
Previous Story

अब भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी बिना ड्राइवर की कारें

I’m Not a Robot पर क्लिक करते ही कैसे पकड़ता है सिस्टम कि आप इंसान हैं?
Next Story

I’m Not a Robot पर क्लिक करते ही कैसे पकड़ता है सिस्टम कि आप इंसान हैं?

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss