Elon Musk

एलन मस्क लॉन्च करेंगे XChat, WhatsApp से होगा मुकाबला

4 mins read
1.4K views
January 29, 2025

एलन मस्क X यूजर्स के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर XChat ऐप लॉन्च किया है। यूजर्स लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

Elon Musk : X दुनिया भर में काफी फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसका डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर अभी भी सीमित है। यह काफी बेसिक है और डेली यूजर्स लंबे समय से इसमें सुधार की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब एलन मस्क और X की टीम XChat नामक एक नए डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर पर काम कर रहे हैं।

शेयर किया गया स्क्रीनशॉट

यह जानकारी एक्स यूजर @P4mui ने दी है। उन्होंने XChat फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। बता दें कि नए अपडेट के बाद साइडबार में Messages का ऑप्शन मिलेगा, जिससे इस नए फीचर को एक्सेस किया जा सकेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह मौजूदा X डायरेक्ट मैसेजिंग में क्या सुधार लाएगा।

अनुमान लगाया जाए तो इसमें निश्चित रूप से GrokAI इंटीग्रेशन होगा और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। संभावना है कि शुरुआत में यह फीचर केवल प्रीमियम यूजर के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे सभी फ्री यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

बीटा परीक्षण शुरू हो सकता है

एलन मस्क ने X के डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम को WhatsApp और WeChat जैसी दूसरी मैसेजिंग सेवाओं के बराबर लाने की इच्छा जताई है। वह शायद इसे बिल्कुल नए सिरे से विकसित कर रहे हैं और इसमें वे जरूरी सुविधाएं जोड़ रहे हैं, जिनकी मांग यूजर सालों से कर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा सभी के लिए कब उपलब्ध होगी, लेकिन जल्द ही इसके बीटा परीक्षण शुरू हो सकते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Amazon
Previous Story

Amazon Prime मेंबर वाले सावधान! हैकिंग की वॉर्निंग जारी

Mukesh Ambani
Next Story

ऐसे पाएं Free Jio Coin, बनेंगे करोड़पति!

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss