WhatsApp यूजर्स को खतरा! Spyware अटैक का खुलासा

5 mins read
859 views
WhatsApp
February 10, 2025

WhatsApp यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। खबर है कि एक एडवांस्ड स्पाईवेयर अटैक कम से कम 24 देशों के यूजर्स को निशाना बना रहा है।

Whatsapp Spyware Attack : WhatsApp यूजर्स को एक गंभीर साइबर हमले का खतरा है। एडवांस्ड स्पाइवेयर अटैक 24 देशों के यूजर्स को अपना निशाना बना रहा है, जिसमें अकेले इटली में 7 मामलों की पुष्टि हुई है। हैकर्स को किसी लिंक पर क्लिक करने की भी जरूरत नहीं है। वह बिना किसी अनुमति या किसी कार्रवाई के यूजर्स के डिवाइस में एंट्री ले सकते हैं। यह स्पाइवेयर इजरायली सर्विलांस फर्म पैरागॉन सॉल्यूशंस से जुड़ा हुआ है। इस स्पाइवेयर का यूज पत्रकार, कार्यकर्ता और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के WhatsApp अकाउंट हैक करने के लिए किया गया है।

Zero-click हैकिंग टेक्नोलॉजी का यूज

इसमें Zero-click हैकिंग टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिसमें यूजर को किसी भी लिंक पर क्लिक करने या कोई भी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं होती। यही कारण है कि इस हमले को बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह पारंपरिक सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से दरकिनार कर सकता है।

Meta ने की पुष्टि

Meta ने इस हैकिंग हमले की पुष्टि की है। कंपनी ने स्पाइवेयर एक्टिविटी पर नजर रखी और तुरंत इटली की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी को सूचित किया।

लुका कैसारिनी – प्रवासी बचाव कार्यकर्ता और मेडिटेरेनिया सेविंग ह्यूमन्स के सह-संस्थापक फ्रांसेस्को कैंसेलेटो – एक प्रसिद्ध खोजी पत्रकार

कैसारिनी ने बताया कि उन्हें WhatsApp से चेतावनी मिली थी कि उनका डिवाइस हैक कर लिया गया है

इटली सरकार ने की जांच

जियोर्जिया मेलोनी के कार्यालय ने इस साइबर हमले की कड़ी निंदा की है और साथ ही यह आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सरकार ने किसी भी तरह की इन्वॉल्वमेंट से मना कर दिया है और प्राइवेसी कारण से पीड़ितों की लिस्ट से शेयर करने से इनकार कर दिया है।

कैसे करें अपनी सुरक्षा

  • WhatsApp को तुरंत अपडेट करें।
  • अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Two-Step Verification चालू करें।
  • अज्ञात कॉल और संदिग्ध संदेशों से बचें।

Zero-click हैकिंग इन दिनों एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसलिए, WhatsApp यूजर्स को सतर्क रहने और अपने डिवाइस को सेफ रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी जाती है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Mark Zuckerberg
Previous Story

Mark Zuckerberg ने बनाया Rule, खुद डिलीट हो रहे पोस्ट

WhatsApp
Next Story

Google में आया नया फीचर, सीधे लगेगा WhatsApp वीडियो कॉल

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss