Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे

Claude अब आपके कंप्यूटर पर करेगा काम, जानें फायदे

5 mins read
71 views
March 24, 2026

Claude AI: Anthropic कंपनी ने अपने AI असिस्टेंट Claude को अब सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला चैटबोट नहीं, बल्कि सीधे आपके कंप्यूटर पर काम करने वाला टूल बना दिया है। नई computer use फीचर की मदद से Claude अब आपके Mac पर क्लिक कर सकता है, टाइप कर सकता है, ऐप्स खोल सकता है और वैसा ही काम कर सकता है जैसा कोई इंसान कीबोर्ड से करता है।

Claude अब आपके Mac पर काम कर सकता है! यह AI क्लिक कर सकता है, टाइप कर सकता है और ऐप्स खोल सकता है, जैसे कोई इंसान।

Claude पहले Gmail, Slack जैसे सीधे इंटिग्रेशन का इस्तेमाल करता है, लेकिन अब अगर कोई कनेक्टर या टूल उपलब्ध नहीं है, तो यह ब्राउजर के जरिए भी काम करता है। अगर  इसके पास कोई विकल्प नहीं बचता, तो यह सीधे स्क्रीन के ऊपर काम करता है। इसका मतलब है कि Claude अब आपके कंप्यूटर पर रखी फाइलें खोल सकता है, स्प्रेडशीट्स भर सकता है और बिना API के इंटरनल डैशबोर्ड भी देख सकता है। Anthropic का कहना है कि Claude हमेशा सबसे सटीक तरीका पहले इस्तेमाल करता है, जिससे काम तेज होता है।

READ MORE: Claude के निर्माता का चेतावनी: AI कोडिंग हमेशा भरोसेमंद नहीं

खतरों और ध्यान रखने वाली बातें

Claude को आपके कंप्यूटर की पूरी स्क्रीन देखने की अनुमति देने का मतलब है कि यह आपके सेंसिटिव फाइल्स, ईमेल और पर्सनल डेटा देख सकता है। कंपनी खुद बताती है कि सिस्टम परफेक्ट नहीं है इसलिए यह फीचर किसी ऐप को एक्सेस करने से पहले आपकी परमिशन मांगता है। कुछ ऐप्स डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक होते हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे AI एजेंट तेजी से काम कर सकते हैं और कभी-कभी यूजर की स्पष्ट अनुमति के बिना भी कार्रवाई कर सकते हैं। अगर कोई यह एजेंट गलत हाथों में चला गया, तो यह डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता है या अनचाहे काम कर सकता है।

READ MORE: Claude के मुख्य टूल अब Free में, ChatGPT को टक्कर

कब से काम करेगा यह फीचर

अभी यह फीचर सिर्फ macOS के लिए Claude के डेस्कटॉप ऐप में है। Windows के लिए बाद में सपोर्ट आएगा। Anthropic यह भी बताता है कि जटिल वर्कफ़्लो कभी-कभी फेल हो सकते हैं और उन्हें दोबारा ट्राय करना पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय
Previous Story

Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च! कम कीमत ज्यादा फीचर्स बना चर्चा का विषय

Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर
Next Story

Razorpay-Sarvam की हुई डील, Swiggy से आसान होगा ऑर्डर

Latest from Apps

Don't Miss