Airtel की धमाकेदार एंट्री! इन शहरों में FREE मिलेंगे IPTV सर्विस

5 mins read
856 views
OTT Apps
March 27, 2025

Airtel ने भारत के 2000 शहरों में एक साथ IPTV सर्विस लॉन्च की है। इसमें यूजर्स को 350 लाइव टीवी चैनल के साथ 29 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

IPTV Service: Airtel ने देश के 2000 शहरों में अपनी IPTV सर्विस लॉन्च कर दी है। इस नई सुविधा के तहत Airtel ब्रॉडबैंड यूजर्स को अब 350 लाइव टीवी चैनल्स और 29 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। यानी कि इंटरनेट और मनोरंजन दोनों का मजा अब एक साथ लिया जा सकेगा।

क्या है IPTV और कैसे करेगा काम?

IPTV एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो इंटरनेट के जरिए टीवी चैनल्स और OTT कंटेंट स्ट्रीम करता है। यानी कि आपको अब अलग से डिश एंटीना या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ Airtel ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए ही आप अपना पसंदीदा कंटेंट देख सकते हैं।

कितना होगा खर्च?

Airtel के IPTV वाले ब्रॉडबैंड प्लान रेगुलर प्लान्स से करीब 200 महंगे होंगे। हालांकि, इस कीमत में आपको इंटरनेट के साथ-साथ लाइव टीवी चैनल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा, जो इसे एक बेहतर डील बनाता है। जिन शहरों में पहले से Airtel ब्रॉडबैंड की सर्विस मौजूद है, वहीं पर ये IPTV सर्विस भी उपलब्ध होगी। अगर आप Airtel ब्रॉडबैंड यूजर हैं, तो आप इस नए ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

Airtel IPTV प्लान्स

Airtel ने अपने IPTV ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ बेहतरीन स्पीड और ढेर सारे एंटरटेनमेंट ऑप्शंस पेश किए हैं। अगर आप अपने इंटरनेट कनेक्शन के साथ टीवी और OTT का मजा भी लेना चाहते हैं, तो Airtel के ये प्लान्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

699 वाला प्लान

  • स्पीड: 40 Mbps
  • OTT ऐप्स: 26 ऐप्स
  • लाइव टीवी चैनल्स: 350 चैनल

यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो बेसिक इंटरनेट यूज़ के साथ एंटरटेनमेंट का आनंद लेना चाहते हैं।

899 वाला प्लान

  • स्पीड: 100 Mbps
  • OTT ऐप्स: 26 ऐप्स
  • लाइव टीवी चैनल्स: 350 चैनल

1,099 वाला प्लान

  • स्पीड: 200 Mbps
  • OTT ऐप्स: 28 ऐप्स (Apple TV+ और Amazon Prime एक्सेस सहित)
  • लाइव टीवी चैनल्स: 350 चैनल

1,599 वाला प्लान

  • स्पीड: 300 Mbps
  • OTT ऐप्स: 29 ऐप्स (Apple TV+, Netflix और Amazon Prime एक्सेस सहित)
  • लाइव टीवी चैनल्स: 350 चैनल

3,999 वाला प्लान

  • स्पीड: 1 Gbps
  • OTT ऐप्स: 29 ऐप्स (Apple TV+, Netflix और Amazon Prime एक्सेस सहित)
  • लाइव टीवी चैनल्स: 350 चैनल

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google Play Store
Previous Story

Android यूजर्स के लिए चेतावनी! कहीं आपके फोन में तो नहीं ये ऐप्स

Elon Musk net worth
Next Story

Tesla को लेकर क्या बोले Elon Musk

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss