Google Play Store

Android यूजर्स के लिए चेतावनी! कहीं आपके फोन में तो नहीं ये ऐप्स

5 mins read
964 views
March 27, 2025

अगर आपके पास Android फोन है तो आपको तुरंत अपने फोन की जांच करनी चाहिए और देखना चाहिए कि कहीं आपने कोई खतरनाक ऐप डाउनलोड तो नहीं किया है।

Android Users Alert: अगर आपके पास Android फोन है, तो तुरंत चेक करें कि कहीं आपने कोई खतरनाक ऐप तो डाउनलोड नहीं किया है। हाल ही में ‘Vapor Malware’ नाम के एक खतरनाक बग ने दुनियाभर के Android यूजर्स को अपना शिकार बनाया है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये Malware कुछ ऐप्स के जरिए Google Play Store पर भी पहुंच गया था, जिससे लाखों यूजर्स अनजाने में इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

क्या है Vapor Malware?

Vapor Malware एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो फोन में घुसकर अनचाहे ऐड दिखाता है और आपकी पर्सनल जानकारी को चुराने की कोशिश करता है। इससे आपके क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स और दूसरे इम्पोर्टेंट डेटा पर खतरा मंडरा सकता है।

यूजर्स के लिए अलर्ट

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अब तक Vapor Malware ने करीब 60 मिलियन यूजर्स को प्रभावित किया है। IAS थ्रेट लैब ने सबसे पहले इस मालवेयर का पता लगाया था और खुलासा किया था कि ये नकली Android ऐप्स के जरिए फुल-स्क्रीन वीडियो ऐड धोखाधड़ी दिखाता है।

फोन में छिपे खतरनाक ऐप्स

सिर्फ IAS ही नहीं, बल्कि सिक्योरिटी फर्म बिटडेफेंडर के एक्सपर्ट्स ने भी Vapor बग से जुड़ी खतरनाक हरकतें देखी हैं। इस बग ने कई डिवाइसेस को अपना शिकार बना लिया है। बिटडिफेंडर ने अब तक 331 खतरनाक ऐप्स का पता लगाया है, जिनमें QR स्कैनर, फिटनेस ऐप्स, डायरी ऐप्स और बैटरी ऑप्टिमाइजर शामिल हैं।

Google ने लिया एक्शन

जैसे ही Google को इन खतरनाक ऐप्स की जानकारी मिली, उसने Google Play Store से इन्हें हटा दिया और सभी संबंधित सॉफ़्टवेयर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन ध्यान दें अगर आपने इन ऐप्स को पहले ही डाउनलोड कर लिया है, तो Google का एक्शन आपके फोन में इंस्टॉल हुए ऐप्स को ऑटोमैटिकली डिलीट नहीं करेगा।

ऐप्स की लिस्ट

  • AquaTracker – 10 लाख बार डाउनलोड
  • ClickSave Downloader – 10 लाख बार डाउनलोड
  • Scan Hawk – 10 लाख बार डाउनलोड
  • Water Time Tracker – 10 लाख बार डाउनलोड
  • Be More – 10 लाख बार डाउनलोड
  • BeatWatch – 500,000 बार डाउनलोड
  • TranslateScan – 100,000 बार डाउनलोड
  • Handset Locator – 50,000 बार डाउनलोड

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung networth
Previous Story

Samsung पर भारत सरकार का एक्शन, लगा सबसे बड़ा जुर्माना

OTT Apps
Next Story

Airtel की धमाकेदार एंट्री! इन शहरों में FREE मिलेंगे IPTV सर्विस

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss