iPhone

BGMI 3.8 अपडेट हुआ LIVE, इन यूजर्स के लिए डाउनलोड लिंक जारी

5 mins read
1.8K views
May 15, 2025

BGMI 3.8 अपडेट अब Android यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है और इसमें कई धमाकेदार फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

BGMI 3.8 Update: अगर आप भी Battlegrounds Mobile India  के फैन हैं, तो आपके लिए गुड़ न्यूज है। लंबे समय के इंतजार के बाद अब BGMI 3.8 अपडेट Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Android यूजर्स अब इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें बहुत सारे नए और मजेदार फीचर्स ऐड किए गए हैं, जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना देंगे।

BGMI 3.8 अपडेट में क्या-क्या नया है?

  • PvE मोड आया धमाकेदार: अब आप सिर्फ रियल प्लेयर्स से नहीं, बल्कि AI यानी कंप्यूटर से कंट्रोल किए गए दुश्मनों से भी भिड़ सकते हैं। इससे गेम खेलने का एक्सपीरियंस बिल्कुल नया हो जाएगा।
  • नई थीम्स और मैप्स का तड़का: आपके फेवरेट क्लासिक मैप्स अब और भी रंगीन और मजेदार हो गए हैं क्योंकि उनमें नई थीम्स जोड़ी गई हैं। हर बार गेम खेलना अब एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा लगेगा।
  • ग्लाइडर और टेलीपोर्टर जैसे नए फीचर्स : गेम में अब ग्लाइडर से उड़ना और टेलीपोर्टर से जगह बदलना जैसे बेहतरीन मूवमेंट ऑप्शन भी आ गए हैं। यानी अब प्लेयर्स के पास और भी ज़्यादा एक्साइटिंग तरीके होंगे दुश्मनों को चकमा देने के।
  • बेहतर ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस: नया अपडेट गेम को और भी स्मूद और लैग-फ्री बना देता है। इसके अलावा कई बग्स को फिक्स किया गया है जिससे अब गेम पहले से ज्यादा मज़ेदार और फास्ट चलेगा।

कैसे करें BGMI 3.8 अपडेट डाउनलोड?

अगर आप BGMI 3.8 अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह काम बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और नए अपडेट का मजा लें।

डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने फोन में Play Store खोलें।
  • सर्च बार में टाइप करें BGMI।
  • जब BGMI ऐप दिखे, तो उसके सामने Update बटन पर टैप करें।
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम को ओपन करें और नए फीचर्स का पूरा मजा लें।
  • यहां क्लिक करें डाउनलोड लिंक के लिए

कौन कर सकता है डाउनलोड?

इस समय ये अपडेट सिर्फ Android यूजर्स के लिए मौजूद है। अगर आप iPhone या iPad यूज़र हैं, तो घबराइए मत, iOS के लिए भी जल्द ही ये अपडेट आ जाएगा। तो तैयार हो जाइए नए अपडेट के साथ खेलने के लिए और अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बनाइए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

electronic gadgets
Previous Story

इस डिवाइस ने बढ़ाई सबकी टेंशन, हर उम्र के लोगों के लिए बना खतरा!

भारत में iPhone मत बनाओ… ट्रंप का बड़ा बयान
Next Story

भारत में iPhone मत बनाओ… ट्रंप का बड़ा बयान

Latest from Gadgets

Don't Miss