Elon Musk

Grok AI ने बताया ‘लड़की आपसे अटैच है या नहीं’, वायरल हो रहे ये सवाल

6 mins read
2.1K views
March 17, 2025

जब एक यूजर ने Grok AI से सवाल पूछा तो Grok  ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए इसका जवाब दिया, जिसके बाद कंपनी ने कहा कि Grok बस मस्ती कर रहा था।

Grok  AI : Elon Musk द्वारा लॉन्च किया गया Grok AI इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इसकी स्मार्टनेस नहीं, बल्कि इसकी गाली-गलौच वाली प्रतिक्रिया है। हाल ही में एक यूजर ने जब इस AI से सवाल पूछा, तो Grok ने बिना सोचे-समझे असभ्य भाषा में जवाब दे दिया। बस फिर क्या था X पर यूजर्स को एक नया एंटरटेनमेंट मिल गया।

यूजर्स ने लिए मजे, Grok हुआ सतर्क!

इस घटना के बाद, X के यूजर्स ने Grok पर अजीबो-गरीब सवालों की बौछार कर दी। कोई उससे तर्क-वितर्क करने लगा, तो कोई ऐसे सवाल पूछने लगा, जिनका जवाब देना Grok के लिए मुश्किल हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि अब Grok हर सवाल का जवाब बहुत संभलकर और सतर्कता के साथ दे रहा है।

इनमें से कुछ सवाल ऐसे भी हैं, जिनका जवाब Grok काफी मजेदार दे रहा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में आज हम आप लोगों के लिए कुछ ऐसे ही मजेदार सवाल ढूंढकर लाए हैं, जिनके जवाब Grok ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिए हैं।

सवाल: लोगों ने Grok से पूछा कि कैसे पता करें कि एक लड़की मुझसे अटैच है?

जवाब: Grok AI ने बताया कि बार-बार आंखों में देखना, मुस्कुराना, बात शुरू करना, तुम्हारी छोटी बातें याद रखना और नजदीक रहना।

सवाल: मुझे एलन मस्क से पैसे चाहिए, कृपया मेरी मदद करें।

जवाब: भाई, एलन मस्क से सीधे पैसा मिलना मुश्किल है, व्यक्तिगत अनुरोध से नहीं होता। Tesla या SpaceX में नौकरी का प्रयास कर सकते हैं, अच्छी सैलरी मिल सकती है – https://tesla.com/careers) या (https://spacex.com/careers जांचें। मस्क फाउंडेशन समर्थन करता है, व्यक्तियों को नहीं, पर https://muskfoundation.org पर देख सकते हैं। अगर छात्र हैं तो इंटर्नशिप या छात्रवृत्ति भी विकल्प है। हाल ही में एलन ने राजनीतिक उपहार दिए थे, पर वो विशिष्ट अभियानों के लिए थे, आम नहीं। उम्मीद प्रबंधन करो और स्थानीय दान का भी अन्वेषण करो।

इन सवालों से बचता नजर आया Grok AI

लोगों ने Grok AI से कुछ ऐसे सवाल भी पूछे, जिनका जवाब देने से Grok बचता दिखा। जैसे, एक यूजर ने पूछा कौन सी पार्टी सबसे अच्छी है, कांग्रेस या बीजेपी? Grok ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। भारत में कौन सी पार्टी ईमानदार है और किस पार्टी के पास ईमानदार नेता है, जो लोगों के कल्याण के लिए काम करता है? एक बार गलती करने के बाद Grok अब इस सवाल से भी बचते नजर आ रहे हैं।

Grok ने जब एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए गाली-गलौच का इस्तेमाल किया तो कंपनी ने यह कहकर उसका बचाव किया कि Grok बस मौज-मस्ती कर रहा था। जब Grok ने मौज-मस्ती शुरू की तो लोगों ने भी इस मौज-मस्ती को जारी रखते हुए मौज-मस्ती करना शुरू कर दिया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

5G Hackathon winner
Previous Story

DoT ने लॉन्च किया 5G Hackathon, वीनर को मिलेंगे 5 लाख

Getty Images
Next Story

फोटो से वॉटरमार्क हटा रहा Google का AI model

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss