top 5 smartphone

5 प्वॉइंट्स में समझें क्यों न खरीदें 128GB स्टोरेज वाला फोन?

5 mins read
1.3K views
March 3, 2025

आज के समय में कई ऐप और गेम बहुत हैवी हो गए हैं, जिसकी वजह से ये फोन में ज्यादा स्टोरेज कवर करते हैं।

128 GB Smartphone: आज सभी कंपनियां 128 GB, 256 GB और 512 GB जैसे स्टोरेज मॉडल वाले स्मार्टफोन मार्केट में उतारती है। ऐसे में अगर आप भी 128 GB स्टोरेज का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगी। आइए जानते हैं आखिर क्यों यह स्टोरेज मॉडल आपके लिए सही साबित नहीं हो सकता है।

सिस्टम फाइलें

स्मार्टफोन के स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा सिस्टम फाइलों और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यूज होता है। अगर आप 128 GB वाला फोन खरीदते हैं, तो सिस्टम फाइलों और ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 22-25 GB स्पेस का यूज होता है और आपको सिर्फ 103-106 GB स्टोरेज ही मिल पाती है।

हैवी गेम्स

आज के समय में कई ऐप और गेम बहुत हैवी हो गए हैं, जिसकी वजह से ये फोन में ज्यादा स्टोरेज कवर करते हैं। BGMI जैसे कई पॉपुलर गेम का साइज GB में होता है और बाद में फुल रिसोर्स के साथ डाउनलोड करने पर इसका साइज और भी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से ये 3-4 GB स्टोरेज ले सकता है। ऐसे में अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और आप ऐसे दो-तीन गेम डाउनलोड कर लेते हैं, तो स्टोरेज काफी भर सकता है।

हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो

फोटोग्राफी के लिए कंपनियां फोन में अच्छे कैमरे देती हैं, जो हाई क्वालिटी फोटो खींच सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। ऐसे फोन DSLR कैमरों को भी टक्कर दे सकते हैं।

हर काम के लिए अलग ऐप

हाई क्वालिटी वाली फोटो देखने में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन उनका साइज काफी बड़ा होता है। हाई क्वालिटी वाली फोटो का साइज 10-15 MB तक जा सकता है। ऐसे में अगर आप अच्छी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो उसका साइज 1GB तक भी जा सकता है। ऐसे में 126 GB का स्टोरेज जल्दी फुल हो सकता है।

किनको लें 128 GB वाला फोन?

128 GB स्टोरेज वाला फोन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें ज्यादा डेटा स्टोर करने की जरूरत नहीं होती या जो फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। जिन लोगों को कॉलिंग, मैसेजिंग, इंटरनेट इस्तेमाल करने जैसे साधारण कामों के लिए फोन की जरूरत होती है, उनके लिए 128 GB सही साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

NAFIS report
Previous Story

क्या है NAFIS? ऐसे रखता है क्रिमिनल का डेटा

Elon Musk networth
Next Story

Video: जब Elon Musk ने डेट पर महिला से पूछा ऐसा सवाल

Latest from Gadgets

Don't Miss