Miracle Mind App

सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया Sadhguru का AI ऐप

5 mins read
1.1K views
March 3, 2025

सद्गुरु ने कहा है कि मेडिटेशन करने का अधिकतम समय 7 मिनट है। आप चाहें तो 12 मिनट या 21 मिनट का भी अनुभव कर सकते हैं।

Miracle Mind App: सद्गुरु का फ्री ऐप Miracle of Mind सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप बन गया है। उनके ऐप को हर घंटे 2,778 लोगों ने डाउनलोड किया है। बता दें कि अभी तक 15 घंटे में करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया है। यह ऐप AI फीचर्स पर चलता है। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, रूसी और स्पेनिश लैंग्वेज का सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि सद्गुरु ने इस ऐप को महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर ईशा योग केंद्र में लॉन्च किया गया था। यह ऐप भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा और यूके समेत 20 देशों में अभी टॉप पर चल रहा है। वहीं, इस ऐप के लिए दावा किया गया है कि यह 7 मिनट में किसी का भी तनाव दूर कर सकता है।

क्या है इस खास ऐप की बात

Miracle Mind app में लोगों को योग और ध्यान से जुड़ी कई चीजें देखने के लिए मिलेंगी, जिसके जरिए आप कहीं भी बैठकर आराम से साधना कर सकते हैं। सद्गुरु के मुताबिक, ऐसा करने से आपकी जिंदगी बेहतर और आसान हो जाएगी। इससे जिंदगी के सारे तनाव खत्म हो जाएंगे। खास तौर पर जो लोग मानसिक तनाव के शिकार हैं, उन्हें राहत मिलेगी।

क्या होगा लोगों को फायदा

सद्गुरु ने यह ऐप इसलिए लॉन्च किया है क्योंकि उनका मानना ​​है कि आजकल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बहुत बढ़ रही हैं। ऐसे में हर किसी के पास एक ऐसा साधन होना चाहिए, जिसकी हेल्प से लोग हर दिन अपना तनाव कम कर सकते हैं।

क्या बोले सद्गुरू

रोजाना ध्यान करने से आपको अभ्यास मिलेगा इसके लिए आपको बेहतर रिजल्ट भी मिलेंगे। आप इसे सात मिनट या उससे ज्यादा समय तक कर सकते हैं। सद्गुरु ने कहा है कि मेडिटेशन करने का अधिकतम समय 7 मिनट है। आप चाहें तो 12 मिनट या 21 मिनट का भी अनुभव कर सकते हैं।

ChatGPT को मिलेगी कड़ी टक्कर

बता दें कि मार्केट में नए-नए AI ऐप आ रहे हैं। ऐसे में ChatGPT की कॉम्पिटिशन बढ़ती दिख रही है। सद्गुरु के मेडिटेशन ऐप को सिर्फ 15 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। ChatGPT को भी सिर्फ 5 दिन में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI
Previous Story

ChatGPT में आया नया अपडेट, यूजर्स वीडियो भी कर सकेंगे जनरेट

NAFIS report
Next Story

क्या है NAFIS? ऐसे रखता है क्रिमिनल का डेटा

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss