xAI

Elon Musk लॉन्च करने जा रहे Grok 3, जानें इसकी खासियत

4 mins read
1.7K views
February 17, 2025

xAI आज अपना नया AI मॉडल Grok 3 लॉन्च करने जा रही है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स होने की उम्मीद है।

Grok 3: Elon Musk की कंपनी xAI अपना नया AI मॉडल Grok 3 लेकर आ रही है। एलन मस्क ने इसे दुनिया का सबसे स्मार्ट AI बताया है। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स होने की उम्मीद जताई जा रही है। एलन मस्क ने कहा है कि सोमवार को लाइव डेमो के साथ इसे लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोडक्ट पर काम करने के लिए वह वीकेंड में ऑफलाइन रहेंगे।

‘Grok 3 ने सभी मॉडल को छोड़ा पीछे

Grok 3 के बारे में बात करते हुए एलन मस्क ने बताया कि इसमें मजबूत तर्क क्षमताएं हैं। इसने अब तक के टेस्ट में हर मॉडल को पीछे छोड़ दिया है और यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि यह डरावना स्मार्ट है। यह आपको चौंका देगा। उन्होंने दावा किया है कि यह मॉडल ऐसे समाधान लेकर आ रहा है, जिसके बारे में लोगों ने सोचा भी नहीं है और वह इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते

मस्क ने कहा कि इसे सिंथेटिक डेटा के साथ प्रशिक्षित किया गया है। यह तार्किक स्थिरता हासिल करने की कोशिश करता है। अगर इसे कोई गलत डेटा पता चलता है, तो यह खुद ही सोचेगा और उस डेटा को हटा देगा। इसका आधार तर्क बहुत अच्छा है।

Grok 3 के फीचर्स

Grok 3 के बारे में अभी ज्यादा इन्फॉर्मेशन नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें कई एडवांस फीचर हो सकते हैं। यह टेक्स्ट-टू-वीडियो कन्वर्जन के साथ मिल सकता है, जिससे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो बनाए जा सकेंगे। इसके मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा एफिशिएंट होने की भी उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह OpenAI के GPT-4, Gemini और Cloud को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WiFi
Previous Story

गलती से भी इस्तेमाल न करें पब्लिक WiFi, जानिए सुरक्षित विकल्प

WhatsApp Chat Theme Features
Next Story

WhatsApp पर आया मजेदार फीचर, गर्लफ्रेंड भी होगी खुश

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss