CYBER Bridge Reopens: क्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। करीब 11 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) की चोरी के बाद Cyber ने अपना CYBER Token Bridge फिर से खोल दिया है। हालांकि, इस बार कंपनी ने सुरक्षा के नियम काफी सख्त कर दिए हैं। अब हर क्रॉस-चेन ट्रांजैक्शन के लिए 4 स्वतंत्र वेरिफायर की मंजूरी जरूरी होगी। कंपनी ने यह कदम 21 नवंबर को हुए साइबर हमले के बाद उठाया है। इस हमले में हैकर ने करीब 52.13 लाख CYBER टोकन चुरा लिए थे।
CYBER Token Bridge फिर शुरू, अब 4 वेरिफायर की मंजूरी जरूरी।
CYBER Token Bridge फिर शुरू, 5 नेटवर्क पर मिली सुविधा
Cyber ने 27 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ब्रिज दोबारा शुरू करने की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, अब 5 ब्लॉकचेन नेटवर्क के बीच कुल 14 ट्रांसफर रूट बहाल कर दिए गए हैं। इनमें Ethereum, Optimism, BNB Chain, Base और Solana शामिल हैं। कंपनी ने सभी 14 रूट का मेननेट पर शुरू से अंत तक परीक्षण भी किया है। हालांकि, Cyber के अपने Layer-2 नेटवर्क यानी Cyber L2 से आने-जाने वाले ट्रांसफर अभी बंद हैं। हमले की शुरुआत भी Cyber L2 से Solana के बीच हुए फर्जी ट्रांसफर से हुई थी।
अब हर ट्रांसफर पर 4 वेरिफायर की मंजूरी जरूरी
इस बार Cyber ने सुरक्षा के लिए नया नियम लागू किया है। अब हर ट्रांसफर को चार Decentralized Verifier Networks (DVNs) की मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए LayerZero Labs और Canary की मंजूरी अनिवार्य है। इनके अलावा Google Cloud, Twinstake (Nethermind) और Horizen में से किसी भी दो वेरिफायर के हस्ताक्षर जरूरी होंगे। Cyber ने साफ किया है कि इन चारों में से कोई भी वेरिफायर खुद कंपनी के नियंत्रण में नहीं है। इसके अलावा ब्रिज से जुड़े सभी अधिकार अब 3-of-5 Multisig Wallets के जरिए नियंत्रित होंगे। यानी किसी बदलाव के लिए पांच में से कम से कम तीन अधिकृत लोगों की मंजूरी जरूरी होगी।
READ MORE: क्रिप्टो निवेशकों की बढ़ी टेंशन, Bitcoin पर Galaxy का बड़ा खुलासा
कैसे हुई थी 11 लाख डॉलर की चोरी?
Cyber की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 21 नवंबर को हमलावर ने कंपनी के एक क्लाउड सिस्टम तक पहुंच बना ली थी। इसके बाद उसने एक वेरिफायर की साइनिंग की हासिल कर ली। हैकर ने इसी कुंजी से Cyber L2 से Solana के लिए फर्जी ट्रांसफर सिग्नेचर बनाया। इससे Solana पर 52,13,000 CYBER टोकन बन गए। बाद में हैकर ने इन्हें Ethereum पर भेजकर ब्रिज के रिजर्व से बराबर टोकन निकाल लिए। यह हमला 16:00 से 16:15 UTC के बीच हुआ। हैकर ने ज्यादातर टोकन बेचकर करीब 575 ETH हासिल किए। शाम 17:33 UTC पर चोरी की दूसरी कोशिश ब्रिज बंद होने के कारण नाकाम रही। इसके बाद Cyber ने अपनी ट्रेजरी और टीम के हिस्से से 52,13,000 CYBER टोकन बर्न कर दिए, ताकि कुल सप्लाई 10 करोड़ टोकन पर बनी रहे। कंपनी ने मामले की जानकारी FBI को भी दी।
READ MORE: Ethereum में जुड़ेंगे नए फीचर्स! 15 दिसंबर को होगा बड़ा टेस्ट
Cyber L2 के ट्रांसफर कब शुरू होंगे?
Cyber L2 से जुड़े ट्रांसफर रूट बंद हैं। कंपनी ने इन्हें दोबारा शुरू करने की कोई तारीख नहीं बताई है। चोरी हुए फंड की वापसी को लेकर भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, जिन क्रिप्टो एक्सचेंजों ने CYBER टोकन के डिपॉजिट और विड्रॉल रोके थे, उनकी सेवाएं पूरी तरह शुरू हुई हैं या नहीं, यह भी साफ नहीं है। Cyber की टीम के मुताबिक, घटना से जुड़ी बाकी जांच और कार्रवाई दिसंबर में पूरी होने की उम्मीद है।
