GTA 6 में छिपा Vice City का सीक्रेट पोर्टल, 2002 की दुनिया में पहुंचेगा Jason।
GTA Vice City: Rockstar Games के Grand Theft Auto VI में एक ऐसा सीक्रेट ईस्टर एग सामने आया है, जो खिलाड़ियों को सीधे 2002 वाले GTA Vice City में पहुंचा सकता है। यहां Jason को पुराने Malibu Club, Kent Paul और PlayStation 2 जैसे ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं। ऑस्ट्रेलियाई YouTuber Memeio ने 23 नवंबर को इसका वीडियो शेयर किया।
3 दिन की मेहनत के बाद मिला GTA 6 का सीक्रेट
Memeio ने इस सीक्रेट को खोजने के लिए लगातार 3 दिन तक Leonida में बिजली की लाइनों का पीछा किया। इस पूरे मिशन में GTA Vice City का पुराना चीट कोड ‘LIFEISPASSINGMEBY’ अहम भूमिका निभाता है। साल 2002 में इस कोड का इस्तेमाल गेम की घड़ी को तेजी से चलाने के लिए किया जाता था।
इस ईस्टर एग की शुरुआत Jason के घर के पास Key Lento स्थित Badger R&D रेडियो टावर से होती है। यहां टावर के ऊपर जाकर बिजली का स्विच चालू करना होगा और कमरे के अंदर मौजूद बटन दबाना होगा। इसके बाद Vice City की पुरानी आवाज सुनाई देगी और टीवी पर Malibu Club का लोगो दिखाई देगा।
As requested, here is the entire cutscene! I highly recommend you go and do this secret yourself, but I’m happy to share it with the world (I literally spent three days following powerlines in game to find the substations…) 🤓 https://t.co/3NuYYRqlCp
— Memeio (@MemeioYT) November 23, 2026
इन 12 जगहों पर दबाने होंगे बटन
इसके बाद खिलाड़ियों को Leonida Power and Light (LPL) के 12 बिजली सबस्टेशन पर एक खास क्रम में बटन दबाने या लीवर खींचने होंगे।
- Downtown Vice City – D दबाएं
- Balsero – D दबाएं
- Key Lento – डॉट बटन दबाएं
- North Vice Beach – A दबाएं
- North Vice City – डॉट लीवर खींचें
- Port Gellhorn – A लीवर खींचें
- Hamlet – A दबाएं
- Gloriana Key – A दबाएं
- Hamlet – डॉट लीवर खींचें
- Port Gellhorn – W लीवर खींचें
- Hamlet – D लीवर खींचें
- Breakwater Quarry – W लीवर खींचें
ध्यान रखें कि इस दौरान फास्ट ट्रैवल का इस्तेमाल न करें। इससे आपकी पूरी प्रगति रीसेट हो सकती है। हेलिकॉप्टर से इन जगहों तक पहुंचना आसान रहेगा।
READ MORE: Rockstar का बड़ा धमाका, GTA 6 में बदलेगा मौसम का अंदाज
रात में खुलेगा Vice City का सीक्रेट पोर्टल
सभी बटन और लीवर सही क्रम में इस्तेमाल करने के बाद Jason के फोन पर एक अनजान नंबर से मैसेज आएगा। इसमें ‘U-235 REACTOR2 19-06’ लिखा होगा। इसके बाद Turtle Head Power Station के Reactor 2 पर जाना होगा। गेम की घड़ी के मुताबिक यहां शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच पोर्टल दिखाई देगा। इसमें प्रवेश करते ही Jason पुराने Malibu Club पहुंच जाएगा। यहां Kent Paul से मुलाकात होगी और गेम के ग्राफिक्स भी पुराने PS2 जैसे हो जाएंगे। आधुनिक Leonida में लौटने पर खिलाड़ियों को Tommy Vercetti की मशहूर हवाईयन शर्ट और मोटरसाइकिल भी मिलती है।
READ MORE: Asus के 3 नए गेमिंग डिवाइस लॉन्च, कीमत 1.32 लाख से शुरू!
2002 में रिलीज हुआ था GTA Vice City
GTA Vice City को 29 अक्टूबर 2002 को रिलीज किया गया था। इसकी कहानी साल 1986 के Miami से प्रेरित Vice City में रहने वाले Tommy Vercetti के इर्द-गिर्द घूमती है। इस किरदार को दिवंगत अभिनेता Ray Liotta ने आवाज दी थी। गेम की रंगीन सड़कें, शानदार रेडियो स्टेशन और पुराने जमाने का माहौल आज भी खिलाड़ियों को याद है। GTA 6 में इस दुनिया की वापसी पुराने प्रशंसकों के लिए खास तोहफा बन सकती है। फिलहाल, यह खोज YouTuber Memeio के शेयर किए वीडियो पर आधारित है। इसे Rockstar Games की आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जाना चाहिए।
