Instagram-का-नया-फीचर-अब-Story-के-टेक्स्ट-और-स्टिकर-बदलना-आसान

Instagram का नया फीचर, अब Story के टेक्स्ट और स्टिकर बदलना आसान

7 mins read
9 views
November 21, 2026

Instagram New Features: Instagram पर Story पोस्ट करने के बाद कोई गलती दिख जाए तो क्या आप भी उसे तुरंत डिलीट कर देते हैं? अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। Instagram ने यूजर्स के लिए नया Story Editing फीचर शुरू किया है। इसके तहत पोस्ट करने के बाद 15 मिनट तक Story में बदलाव कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए पूरी Story डिलीट नहीं करनी पड़ेगी और पुराने व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी बने रहेंगे। 

Instagram Story में 15 मिनट तक कर सकेंगे एडिट, बिना व्यूज गंवाए बदलें गलती।

Instagram Story में 15 मिनट तक मिलेगा एडिट का विकल्प 

Instagram का नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का है, जो रोजाना Stories पोस्ट करते हैं। कई बार पोस्ट करने के बाद टेक्स्ट में गलती दिखती है या गाने और स्टिकर बदलने का मन करता है। अब यूजर्स पोस्ट करने के 15 मिनट के अंदर ये बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए Story खोलें और नीचे दाईं तरफ दिए गए तीन डॉट पर टैप करें। इसके बाद ‘Edit Story’ विकल्प चुनें। यहां टेक्स्ट ठीक करने, स्टिकर बदलने या हटाने, म्यूजिक बदलने और बनाई गई ड्रॉइंग में सुधार करने का विकल्प मिलेगा। 

READ MORE: Netflix और YouTube की जंग, क्रिएटर्स पर बढ़ा दबाव 

एडिट करने पर दिखेगा Edited का निशान 

इस फीचर में पारदर्शिता का भी ध्यान रखा गया है। अगर कोई यूजर अपनी Story में बदलाव करता है, तो देखने वालों को उस पर Edited का निशान दिखाई देगा। इससे लोगों को पता चलेगा कि पोस्ट करने के बाद Story में बदलाव हुआ है। हालांकि, यूजर को दोबारा पूरी Story अपलोड नहीं करनी पड़ेगी। पुराने व्यूज, लाइक्स और रिप्लाई भी सुरक्षित रहेंगे। कंटेंट क्रिएटर्स, ब्रांड और नियमित रूप से Story डालने वाले लोगों के लिए यह बदलाव काफी उपयोगी साबित हो सकता है। 

नए बैकग्राउंड और स्टिकर भी हुए शामिल 

Instagram ने Story बनाने के अनुभव को बेहतर करने के लिए कुछ और बदलाव भी किए हैं। अब यूजर्स को ब्लर और ग्रेडिएंट वाले नए बैकग्राउंड मिलेंगे। इसके अलावा नए फॉन्ट और रंगों वाले स्टिकर भी जोड़े गए हैं। यूजर्स एक Story तैयार करते समय कई तस्वीरें भी आसानी से चुनकर शेयर कर सकते हैं। 

READ MORE: इस देश के फीसदी खुद को मानते हैं कंटेंट क्रिएटर, आखिर क्यों? 

Instagram के दूसरे नए फीचर्स पर भी नजर 

Instagram हाल के दिनों में क्रिएटर्स और यूजर्स की सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहा है। कंपनी ने ऐसा टूल पेश किया है, जो क्रिएटर्स को उनके वीडियो के बिना अनुमति दूसरे अकाउंट पर अपलोड होने की जानकारी देता है। यह सुविधा Instagram और Facebook दोनों के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने उम्र की पहचान करने वाली AI तकनीक का दायरा भी बढ़ाया है। इसका मकसद किशोरों को उनकी उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाना और उन्हें ऑनलाइन सुरक्षित रखना है। इससे पहले Instagram ने प्रोफाइल में भी बदलाव किया था। अब यूजर्स को टैग की गई पोस्ट अपनी मुख्य प्रोफाइल ग्रिड में दिखाने का विकल्प मिलता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss