Dr-Hassan-का-टीजर-आउट

VIDEO: Dr Hassan का टीजर आउट, नवाजुद्दीन बने सनकी डॉक्टर

5 mins read
3 views
November 18, 2026

Dr Hassan Teaser Out: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिया मिर्जा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। दोनों की नई मेडिकल ड्रामा सीरीज Dr Hassan का टीजर रिलीज हो गया है। यह सीरीज 11 दिसंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इसमें नवाजुद्दीन एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो मुश्किल बीमारियों का पता लगाने में माहिर हैं, लेकिन उनका व्यवहार बाकी डॉक्टरों से बिल्कुल अलग है।

Dr Hassan का टीजर रिलीज, नवाजुद्दीन-दिया की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी।

Dr Hassan में नवाजुद्दीन का किरदार कैसा होगा?

सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी डॉ. हसन का किरदार निभा रहे हैं। वह मेडिकल दुनिया के बेहद प्रतिभाशाली डॉक्टर हैं। उनकी खासियत है कि वे ऐसे मामलों को भी सुलझा लेते हैं, जिनमें दूसरे डॉक्टर उलझ जाते हैं। हालांकि, उनकी तेज दिमागी क्षमता के साथ उनका अजीब व्यवहार भी देखने को मिलेगा। वह अपनी बात सीधे और बिना किसी झिझक के कहते हैं। इसी वजह से उनके साथ काम करना आसान नहीं है। टीजर में उनके अंदाज, मजेदार संवाद और मेडिकल मामलों की झलक दिखाई गई है। सीरीज में मेडिकल रहस्य, हास्य और रिश्तों से जुड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा।

11 दिसंबर को होगी रिलीज, ये कलाकार भी आएंगे नजर

Dr Hassan का प्रीमियर 11 दिसंबर को JioHotstar पर होगा। नवाजुद्दीन और दिया मिर्जा के अलावा सीरीज में फैसल राशिद, रहमत रतन, जायसन थाम और स्मरण सानू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। इसकी कहानी और पटकथा विनय छावल और केतन पेडगांवकर ने लिखी है। संवाद विराट बसोया ने तैयार किए हैं। इसे Banijay Asia ने बनाया है।

READ MORE: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ OTT पर रिलीज! कब और कहां देखें फिल्म?

READ MORE:  VIDEO: Harry Potter की रिलीज डेट घोषित, कब और कहां देखें?

अमेरिकी सीरीज House का भारतीय रूपांतरण

Dr Hassan लोकप्रिय अमेरिकी मेडिकल ड्रामा House का भारतीय रूपांतरण है। मूल सीरीज में ह्यू लॉरी ने डॉ. ग्रेगरी हाउस का किरदार निभाया था। यह शो 2004 से 2012 तक FOX चैनल पर प्रसारित हुआ था। इसके कुल 8 सीजन आए थे। सीरीज ने 5 प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड और 2 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीते थे। अब भारतीय दर्शकों को इसी तरह की मेडिकल कहानियां भारतीय किरदारों और माहौल में देखने को मिलेंगी। नवाजुद्दीन का अलग अंदाज इस सीरीज को खास बना सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss