भारत में बैन हुए ये चीनी ऐप्स Play Store पर फिर हुए लिस्ट

5 mins read
53 views
google Play Store
February 12, 2025

भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से 2020 में कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद साल 2022 में भी PUBG और Free Fire समेत कई ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

Banned Chinese Apps:  2020 में भारत ने सिक्योरिटी कारणों से कई चीनी ऐप्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत और चीन के रिश्ते बेहतर हुए हैं, जिसके बाद कई ऐप्स एक बार लौट रहे हैं। ऐसे में अब आपके लिए अच्छी खबर है कि iPhone और Android के लिए कुल 36 ऐप्स वापस आ गए हैं।

याद दिला दें कि 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद सरकार ने सुरक्षा कारणों से कई ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इनमें UC Browser, Shein और TikTok समेत करीब 59 ऐप्स पर शामिल थे। 2022 में कंपनी ने एक बार फिर से भारत में PUBG, Garena Free Fire समेत कई ऐप्स के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया।

iOS और Android यूजर्स का काम होगा आसान

भारत ने करीब 200 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था, लेकिन अब कुछ ऐप्स एक बार फिर से भारत में वापस आ गए हैं। Shein एक चीनी ऑनलाइन फैशन ऐप है, जो एक बार फिर से वापस आ गया है। इस बार यह ऐप रिलायंस के साथ पार्टनरशिप पर वापस आया है।

चीन और भारत के बीच सुधरते संबंधों के बाद, चीनी ऐप्स एक बार फिर से Google Play Store और App Store पर रिस्टोर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, भारत में बैन किए गए लगभग 36 ऐप्स Google Play Store और Apple App Store पर लिस्ट किए गए हैं। हालांकि, इस बार भारत में वापस आने वाले कुछ ऐप्स को रीब्रैंडिंग के साथ पेश किया गया है ,जबकि कुछ को नए लुक और लोगो के साथ पेश किया गया है।

रिस्टोर होंगे ये ऐप्स

भारत में रिस्टोर होने वाले ऐप्स में Xender, Shien, Youku, Taobao, MangoTV और Tantan ऐप शामिल हैं। Xender एक फाइल शेयरिंग ऐप है। वहीं, Youku मनोरंजन के लिए स्ट्रीमिंग ऐप है। Taobao क ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। Tantan चीन का एक डेटिंग प्लेटफॉर्म है।

बैन किए गए ऐप्स की वापसी के बाद iOS और Android यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। यूजर्स के कई काम आसान होने वाले हैं। भारत में वापस आने वाले ऐप्स में कुछ ऐप्स फाइल शेयरिंग के लिए हैं, तो कुछ ऑनलाइन शॉपिंग के लिए हैं। इसके साथ ही एंटरटेनमेंट, कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कैटेगरी के ऐप्स भी शामिल हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Instagram Reels
Previous Story

Instagram पर आया Teen अकाउंट, अब नहीं दिखेंगे ‘गंदे वीडियो’

ChatGPT
Next Story

कमांड मिलने के बाद भी AI होता है कंफ्यूज, देता है गलत इन्फोर्मेशन

Latest from Apps

Don't Miss