सोने का सिक्का असली है कैसे पहचानें_ 999 या 916 में किसे चुने

सोने का सिक्का असली है कैसे पहचानें? 999 या 916 में किसे चुने

6 mins read
13 views
November 4, 2026

Dhanteras Gold Coin:  धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ उसकी चमक और कीमत देखकर फैसला न करें। धनतेरस में सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। खासकर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाले सिक्कों की मांग रहती है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हर सुनहरा सिक्का शुद्ध सोने का नहीं होता, इसलिए खरीदारी से पहले कैरेट, शुद्धता, वजन और बिल की जांच जरूर करें।

धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीदने की सोच रहे हैं? जानिए 24 और 22 कैरेट में क्या अंतर है।

धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीदना क्यों माना जाता है शुभ?

धनतेरस का संबंध भगवान धन्वंतरि और समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसी वजह से कई परिवार इस मौके पर लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाला सिक्का खरीदते हैं। इन सिक्कों को दिवाली की लक्ष्मी पूजा में भी रखा जाता है। हालांकि, पूजा के लिए महंगा सोना खरीदना जरूरी नहीं है। अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

24 कैरेट या 22 कैरेट, कौन सा सोने का सिक्का बेहतर?

सोने की शुद्धता कैरेट और फाइननेस से पता चलती है। 24 कैरेट सोना करीब 99.9% शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना होता है। बाकी हिस्से में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं।

खरीदारी के समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • 999 फाइननेस: करीब 9% शुद्ध सोना।
  • 916 फाइननेस: करीब 6% शुद्ध सोना।
  • सिक्के पर लिखी शुद्धता और बिल की जानकारी का मिलान करें।
  • वजन और प्रति ग्राम कीमत भी जरूर जांचें।

क्या सोने के सिक्के पर HUID होना जरूरी है?

सोना खरीदते समय कई लोगों के मन में HUID को लेकर सवाल रहता है। BIS के अनुसार, सोने के आभूषणों पर लागू अनिवार्य हॉलमार्किंग के नियम 999 और 995 शुद्धता वाले गोल्ड बुलियन और सिक्कों पर लागू नहीं होते। ऐसे सिक्कों की BIS हॉलमार्किंग केवल स्वीकृत रिफाइनरी या मिंट कर सकती हैं। इसलिए सिक्के पर HUID नहीं होने का मतलब यह नहीं कि वह नकली है। खरीदने से पहले निर्माता का नाम, पैकिंग, वजन और शुद्धता जांचें। दुकानदार से पक्का बिल जरूर लें। साथ ही सिक्का वापस बेचने पर मिलने वाली कीमत और कटौती की शर्तें भी पूछें।

लक्ष्मी-गणेश के सिक्के और पूजा का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाला सिक्का खरीदते समय उसकी धार्मिक आकृति के साथ शुद्धता पर भी ध्यान दें। सिर्फ देवी-देवताओं की तस्वीर होने से सोने की गुणवत्ता साबित नहीं होती।

DISCLAIMER: सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी खरीदारी से पहले BIS की आधिकारिक वेबसाइट से जांच लें। सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता, वजन और कीमत की पुष्टि जरूर करें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss