ASUS-के-नए-ProArt-AI

ASUS के नए ProArt AI लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

5 mins read
10 views
November 3, 2026

ASUS AI Laptop Launch: ASUS ने भारत में अपने नए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, वीडियो एडिटर्स, डिजाइनर्स और AI डेवलपर्स के लिए पेश किया है। इनकी शुरुआती कीमत 3,29,990 है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 6,49,990 तक जाती है।

ASUS ने भारत में लॉन्च किए ProArt P16 और P14 लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर।

ASUS ProArt P16 और P14 में क्या है खास?

ASUS ProArt P16 में 16 इंच की 4K OLED टचस्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें NVIDIA RTX Spark N1X प्लेटफॉर्म मिलता है, जिसमें 20-कोर CPU और 6,144-कोर GPU दिया गया है। इसमें 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प मिलता है। वहीं, ProArt P14 में 14 इंच की 3K OLED टचस्क्रीन है। इसमें 18-कोर CPU और 5,120-कोर GPU मिलता है। दोनों लैपटॉप की स्क्रीन Pantone Validation के साथ आती है, जिससे रंगों की सटीकता बेहतर रहती है। P16 का वजन करीब 1.77 किलो और बैटरी 99.9Wh की है। P14 का वजन 1.48 किलो और बैटरी 90Wh की है।

भारत में कितनी है दोनों लैपटॉप की कीमत?

मॉडल  कीमत
ProArt P16 (128GB RAM) 6,49,990
ProArt P16 (64GB RAM) 4,99,990
ProArt P14 (24GB RAM) 3,29,990

कंपनी ने 48GB RAM वाले P16 और सफेद रंग के P14 की भी जानकारी दी है। हालांकि, इनकी कीमत और बिक्री की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

READ MORE: ASUS Vivobook के नए लैपटॉप भारत में जल्द होंगे लॉन्च

नया माउस और कीबोर्ड भी लॉन्च

ASUS ने लैपटॉप के साथ ProArt Mouse MD301 और ProArt Keyboard KD300 भी पेश किए हैं।

  • माउस की कीमत 8,499 है। इसमें 8,000 DPI सेंसर और 6 प्रोग्राम किए जा सकने वाले बटन मिलते हैं।
  • कीबोर्ड की कीमत 14,999 है। इसमें 65% कॉम्पैक्ट डिजाइन, ऑप्टिकल स्विच और टच पैनल दिया गया है।

READ MORE: ASUS ने लॉन्च किए नए Vivobook, मिलेंगे AI और OLED फीचर्स

कब से खरीद सकेंगे ये डिवाइस?

ProArt P16, P14 और माउस की बिक्री 3 नवंबर से ASUS स्टोर और बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। वहीं, कीबोर्ड 14 नवंबर से मिलेगा। ASUS का दावा है कि ये लैपटॉप 1,000 से ज्यादा AI आधारित ऐप्स को सपोर्ट करते हैं। इनमें Adobe के क्रिएटिव सॉफ्टवेयर, Blender और ComfyUI जैसे टूल शामिल हैं। कुल मिलाकर, ASUS ने अपने नए ProArt लैपटॉप को भारी एडिटिंग, डिजाइनिंग और AI से जुड़े कामों को ध्यान में रखकर पेश किया है। हालांकि, करीब 3.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इन्हें प्रीमियम लैपटॉप की श्रेणी में रखती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss