Meethe Mein Kya Hai ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार और तकरार

Meethe Mein Kya Hai ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार और तकरार

6 mins read
13 views
October 21, 2026

Meethe Mein Kya Hai: Netflix की आने वाली फिल्म मीठे में क्या है (Meethe Mein Kya Hai) का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। फिल्म में दिवाली की खुशियां, परिवार का प्यार और रिश्तों से जुड़ी कई मजेदार बातें देखने को मिलेंगी। ऋत्विक भौमिक, आयशा रज़ा और कई अन्य कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। 

Meethe Mein Kya Hai Trailer: ऋत्विक भौमिक और आयशा रजा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, जानें कहानी, स्टार कास्ट और Netflix पर रिलीज की तारीख। 

Meethe Mein Kya Hai का ट्रेलर कैसा है? 

2 मिनट 15 सेकंड के ट्रेलर में एक मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार की कहानी दिखाई गई है। दिवाली के मौके पर परिवार के सभी लोग एक साथ आते हैं। घर में त्योहार की तैयारियां चल रही होती हैं और सभी खुश नजर आते हैं, लेकिन अचानक शादी की एक घोषणा से पूरे घर में हलचल मच जाती है। इसके बाद परिवार में बहस, हंसी-मजाक और कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ट्रेलर में परिवार के बीच प्यार, रिश्तों की उलझन और रोजमर्रा की नोकझोंक दिखाई गई है। Netflix इंडिया ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि यह खट्टा-मीठा परिवार इस त्योहार के मौसम में दर्शकों से मिलने आ रहा है। इस परिवार में प्यार भी है और खूब सारा ड्रामा भी। 

ट्रेलर पर लोगों ने क्या कहा? 

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने फिल्म को बहुत प्यारा और मजेदार बताया। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर सकते। वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्रेलर के आखिरी हिस्से की तारीफ की और तराना राजा की एक्टिंग को शानदार बताया। 

READ MORE:  Bridgerton में फिर खिलेगा प्यार, देखें वायलेट-एडमंड की लव स्टोरी 

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं? 

फिल्म में ऋत्विक भौमिक जय और आयशा रज़ा अमृता की भूमिका निभा रही हैं। अनुभवी अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी नानी के किरदार में नजर आएंगी। रोहिणी गांधी, अग्निपथ और सारांश जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, गौरव शर्मा, तराना राजा प्रीति, अभय कौल ऋषभ, दलई सना, विक्रम बख्शी करम, आयुष्मान घई सिद्ध और कियारा चौहान अन्या की भूमिका में दिखाई देंगे। 

READ MORE: रजनीकांत की ‘Jailer 2’ को झटका, हिंदी में मल्टीप्लेक्स रहेंगे खाली! 

कब रिलीज होगी Meethe Mein Kya Hai? 

फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन की जिम्मेदारी राधिका बंसल ने संभाली है। इसे उत्थान कैपिटल प्रस्तुत कर रहा है, जबकि अजीत मोहन इसके निर्माता हैं। मीठे में क्या है 30 अक्टूबर को खास तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दिवाली की रौनक, परिवार के रिश्ते और शादी से जुड़ी हलचल इस फिल्म की कहानी को खास बनाते हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों को यह पारिवारिक ड्रामा कितना पसंद आता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss