Samsung के ये 3 स्मार्टफोन हुए महंगे
Samsung ने Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं। अलग-अलग वेरिएंट अब 2,000 रुपये तक महंगे हैं।
Galaxy A27 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है।
इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये हो गई है।
Galaxy M47 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये हो गई है। 8GB रैम और 128GB मॉडल अब 41,999 रुपये का है।
Galaxy F70 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। 8GB रैम वाले 128GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये हो गई है।
रैम और स्टोरेज की सप्लाई में कमी कीमतें बढ़ने की संभावित वजह है। हालांकि, Samsung ने इन तीनों फोन की कीमतें बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है।
आगे पढ़ें…