बैटरी, वाला स्मार्टफोन सिर्फ में, जानें कब होगा लॉन्च!

7 mins read
1 views
November 9, 2026

Motorola आने वाले दिनों में भारत के बजट Smartphone सेगमेंट में Motorola जबरदस्त धमाल मचाने जा रही है। चुका है। पॉवरफुल बैटरी और Sony LYT 600 सेंसर सहित कई सारे फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में उतरने जा रही है। नया स्मार्टफोन Moto G57 Power इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। यह फोन उन लोगों के लिए खास आकर्षण बन सकता है जो कम कीमत में ज्यादा बैटरी बैकअप और मजबूत कैमरा सिस्टम चाहते हैं। कैमरा क्वालिटी के लिहाज से इसे बेहद दमदार विकल्प बना देगा।

सिर्फ 10000 रूपए में मिल रहा है इस कंपनी के स्मार्टफोन, भारत में भी लॉन्च डेट हो गया कन्फर्म…जानिए लॉंन्चिंग डेट

 

भारत में इस दिन होगा लॉन्च

कंपनी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में जानकारी दी है कि Moto G57 Power को भारत में 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस तारीख की घोषणा होते ही फोन को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फोन की बिक्री Flipkart पर होगी। लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टेक विशेषज्ञों का मानना है कि Motorola इसे किफायती रेंज में रख सकता है।

READ MORE- कर्नाटक ने लॉन्च किया भारत का सबसे सस्ता AI PC ‘KEO’

 

10K में 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा भी

इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर। सस्ते कैटेगरी में बेहतर परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और कूलिंग एफिशिएंसी भी लाजबाव का होगा। इसके लिए चिपसेट खास तौर पर डिजाइन किया गया है। गेमिंग और हेवी ऐप्स के उपयोग में भी बेहतर होने की संभावनाएं जताई जा रही है। साथ ही, 7000mAh की बैटरी दी जा  रही है। जो दिनभर चार्ज करने की चिंता को दूर करेगा। 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। जिससे इस बड़ी बैटरी को तेजी से रिचार्ज किया जा सकेगा।

 

दमदार कैमरा और ब्राइटनेस

कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो Moto G57 Power में बैक साइड में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इनमें 50MP Sony LYT 600 सेंसर शामिल है। इस सेंसर के आने से फोन की फोटो और वीडियो क्वालिटी में काफी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। कम रोशनी में भी अच्छी इमेज कैप्चर कर सकेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 3 in 1 लाइट सेंसर दिया गया है जो तस्वीरों की ब्राइटनेस और  कलर बेहतर करेगा। फ्रंट में Motorola ने 8MP सेंसर का इस्तेमाल किया है, जो सामान्य सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है।

READ MORE- Jeff Bezos ने लॉन्च की गुप्त AI स्टार्टअप Prometheus

 

Full-HD+ LCD डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दिया गया है। 120Hz की रिफ्रेश रेट जो स्क्रीन एनिमेशन और स्क्रॉलिंग काफी स्मूथ बनाएगा। 1050 निट्स की ब्राइटनेस। तीन कलर मार्केट में आने की संभावनाएं।

 

कीमत करीब 10-12 रूपए तक अनुमान

कीमत के मामले मे यह कयास लगया जा रहा है कि जब कंपनी का Moto G67 Power 5G मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध है तो Moto G57 Power की कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपये के बीच रहने वाली है। यदि ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन बेस्ट बैटरी और कैमरा वाली बजट रेंज का एक मजबूत दावेदार बन सकता है।बहरहाल, वास्तविक कीमत तो लॉन्चिंग के दिन ही क्लियर हो पाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।