Vinci

Vinci को मिली बड़ी फंडिंग, कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 अरब डॉलर हुई

4 mins read
1 views
October 6, 2026

Vinci ने 250 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग हासिल की, कंपनी AI Chips की गर्मी से लेकर पूरे Hardware System की Simulation पर काम बढ़ाएगी।

Vinci AI Startup : अमेरिकी Software Startup Vinci ने मंगलवार को 250 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 बिलियन डॉलर हो गई है। अब Vinci अपने Simulation Software को बेहतर बनाने और नए क्षेत्रों में काम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कैलिफोर्निया के Palo Alto में स्थित Vinci ऐसा सॉफ्टवेयर बनाती है, जो Chips और दूसरे Hardware की डिजाइन से जुड़ी चीजों का सिमुलेशन करता है।

AI Chips की गर्मी पर खास फोकस

Vinci का Software High-Fidelity Physics Simulation करता है। इससे Chip और Hardware Designers को डिजाइन तैयार करने और उसकी जांच में मदद मिलती है। AI Chips में हीट एक बड़ी चुनौती है। जैसे-जैसे सिस्टम बड़े और ज्यादा कॉम्पलेक्स हो रहे हैं, उनमें गर्मी भी बढ़ रही है। Vinci ने शुरुआत Chips के Thermal Simulation से की थी। अब कंपनी पूरे Systems का Simulation करने की दिशा में बढ़ रही है। Vinci के CEO हार्दिक कबारिया ने कहा कि ग्राहक ज्यादा सटीक Physics Simulation चाहते हैं।

READ MORE : Kyoto Vision से बदलेगा रिसर्च का तरीका, 17 देशों की योजना

READ MORE : Google India में रागिनी दास बनीं Head of Startups

Hiring और नए Simulation Products पर खर्च

करीब 70 लोगों वाली Vinci फंडिंग से अपनी Computing Costs, नए कर्मचारियों की Hiring और Simulation Products की रेंज बढ़ाएगी। कंपनी आगे वाइब्रेशन टेस्टिंग और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक्स जैसे क्षेत्रों में भी काम करना चाहती है। इसका Foundation AI Model Simulation में काम कर चुका है। अब कंपनी इसे बड़े स्तर पर पहुंचाना चाहती है। कबारिया ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ 2 पायलट डिप्लॉयमेंट तक सीमित रहने के बजाय इसे 20 डिप्लॉयमेंट तक ले जाना है।

इस Funding Round की अगुवाई Advent, Temasek और Xora Innovation ने की। Eclipse, Khosla Ventures और Madrona भी इसमें शामिल रहे। Vinci ऐसे समय में विस्तार कर रही है, जब Cadence और Synopsys जैसी बड़ी कंपनियां भी AI आधारित Simulation Products पर काम कर रही हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss