भारत-फ्रांस शिक्षा साझेदारी में नया कदम, Nice में IIT कैंपस

भारत-फ्रांस शिक्षा साझेदारी में नया कदम, Nice में IIT कैंपस

7 mins read
17 views
September 29, 2026

French Universities India : क्या अब फ्रांस के Nice शहर में IIT का कैंपस खुल सकता है? भारत और फ्रांस ने 28 सितंबर को इस प्रस्ताव पर चर्चा की। साथ ही, फ्रांस के उच्च शिक्षा संस्थानों को भारत में अपने ब्रांच कैंपस खोलने का न्योता दिया गया है। इनमें गुजरात का GIFT City भी शामिल है।

IIT Campus in Nice को लेकर भारत और फ्रांस के बीच चर्चा, जानें अहम बातें।

Nice में IIT कैंपस पर हुई चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और फ्रांस के उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट की नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इसी दौरान Nice में IIT कैंपस खोलने के प्रस्ताव पर बात हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन सहयोग बढ़ाने पर जोर रहा। इसमें छात्रों और शिक्षकों की आवाजाही, संस्थानों के बीच साझेदारी और संयुक्त रिसर्च जैसे मुद्दे शामिल रहे। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय ने अभी यह नहीं बताया है कि Nice में कौन-सा IIT कैंपस खोलेगा। कैंपस की समयसीमा, कोर्स और जरूरी मंजूरियों की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

GIFT City में फ्रेंच यूनिवर्सिटी के कैंपस का प्रस्ताव

भारत ने फ्रांस के उच्च शिक्षा संस्थानों को देश में ब्रांच कैंपस खोलने की संभावना तलाशने का न्योता दिया है। GIFT City, गुजरात को संभावित जगहों में शामिल किया गया है। इसके अलावा उन जगहों पर भी कैंपस की संभावना देखी जा रही है, जहां फ्रांस की कंपनियां मौजूद हैं और उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है। GIFT City पहले से ही विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए एक अहम केंद्र बन रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए अलग नियामकीय व्यवस्था लागू है।

READ MORE: BA-BSc छोड़िए, 12वीं के बाद करियर का नया रास्ता

दोनों देशों के बीच डिग्री मान्यता पर भी चर्चा

बैठक में Mutual Recognition of Qualifications (MRQ) Agreement को अपडेट करने पर भी चर्चा हुई। इसका मकसद दोनों देशों में छात्रों, शिक्षकों और रिसर्चरों की आवाजाही आसान बनाना है। दोनों पक्षों ने संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम और एक्सचेंज बढ़ाने पर भी बात की। लाइफ साइंस, सामाजिक विज्ञान और मानविकी में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा भाषा सीखने, शिक्षक शिक्षा, शैक्षणिक विशेषज्ञता साझा करने और तकनीक आधारित पढ़ाई को लेकर भी चर्चा हुई।

READ MORE: NEET, JEE या UPSC ? कौन सी परीक्षा सबसे मुश्किल

भारत में विदेशी यूनिवर्सिटी कैंपस का विस्तार

भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस खोलने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सरकार ने अगस्त में बताया था कि UGC ने 16 आशय पत्र विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों को जारी किए हैं। इन संस्थानों में ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका के विश्वविद्यालय शामिल हैं। University of Southampton गुरुग्राम और University of New South Wales बेंगलुरु में कैंपस शुरू कर चुके हैं। भारत और फ्रांस ने India-France Year of Innovation 2026 को भी शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन सहयोग बढ़ाने का अवसर बताया। फिलिप बैप्टिस्ट 28 से 30 सितंबर तक भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss