Kakao Pay, Dinari और Ondo मिलकर तलाशेंगे Tokenized Stocks

Kakao Pay, Dinari और Ondo मिलकर तलाशेंगे Tokenized Stocks

9 mins read
13 views
September 29, 2026

Kakao Pay Securities : Kakao Pay Securities ने अमेरिकी Tokenization Firm Dinari और Blockchain Finance कंपनी Ondo Finance के साथ साझेदारी की है। दोनों समझौतों का मकसद Tokenized कोरियाई शेयर की संभावनाओं को समझना है। इसके तहत देखा जाएगा कि कोरियाई शेयर कैसे खरीदे और सुरक्षित रखे जाएंगे, उनके डिजिटल टोकन कैसे जारी और वापस लिए जाएंगे और निवेशकों के अधिकारों का हिसाब कैसे रखा जाएगा। हालांकि, अभी यह कोई व्यावसायिक लॉन्च नहीं है। आगे बढ़ने से पहले तकनीकी क्षमता, नियमों, निवेशक पात्रता और निवेशक सुरक्षा से जुड़े मानकों की जांच होगी।

Kakao Pay Securities Dinari के साथ मिलकर लॉन्च करेगा 24 घंटे ट्रेडिंग सिस्टम! अमेरिकी निवेशक अब कोरियन शेयरों में कर सकेंगे आसान निवेश।

Tokenized कोरियाई शेयर  के लिए Dinari के साथ PoC

Kakao Pay Securities ने Dinari के साथ मंगलवार को समझौता किया। दोनों कंपनियां शुरुआती परीक्षण करेंगी। इसमें देखा जाएगा कि Dinari का dShares मॉडल कोरियाई शेयरों पर लागू हो सकता है या नहीं। इस मॉडल में हर डिजिटल टोकन के पीछे संबंधित असली शेयर को 1:1 आधार पर रखा जाता है। कंपनियां जांचेंगी कि कोरियाई शेयर कैसे खरीदे जाएंगे और उनके बदले टोकन कैसे जारी होंगे। टोकन वापस लेने की प्रक्रिया भी देखी जाएगी। साथ ही डिविडेंड और वोटिंग जैसे शेयर होल्डर राइट को असली शेयरों के साथ कैसे जोड़ा जाएगा, इस पर भी काम होगा। Dinari के मुताबिक, उसका सिस्टम फिलहाल अमेरिका में पात्र निवेशकों और 85 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए 724 tokenized U.S शेयर और ETFs को सपोर्ट करता है।

READ MORE: ETF से DeFi तक, जानें कैसे बनती है क्रिप्टो की दौलत

Ondo Finance भी बनाएगा Tokenized कोरियाई शेयर का ढांचा

Kakao Pay Securities ने Ondo Finance के साथ सोमवार को अलग समझौता किया। इसमें शुरुआत विदेशी निवेशकों के लिए कोरियाई शेयर खरीदने और उन्हें रखने की प्रक्रिया से होगी। Kakao Pay Securities विदेशी निवेशकों के लिए एक ओम्निबस खाता चला सकता है। इसमें कई निवेशकों की होल्डिंग एक ही खाते में रखी जा सकती है। इसके बाद कंपनियां टोकन जारी करने, वापस लेने और शेयर होल्डिंग का मिलान करने की प्रक्रिया पर काम करेंगी। शेयर होल्डर राइट को संभालने का तरीका भी देखा जाएगा। Ondo Finance पहले Tokenized U.S. ट्रेजरी प्रोडक्ट के जरिए इस क्षेत्र में आया था। कंपनी के अनुसार, उसके Tokenized-Equity Platform का TVL मई में 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया था। अभी Ondo की Tokenized Stocks सेवा सैकड़ों अमेरिकी शेयरों और ETFs तक पहुंच देती है।

Tokenized कोरियाई शेयर में नियम सबसे बड़ी चुनौती

ब्लॉकचेन पर शेयरों का डिजिटल रूप निवेशकों को अलग-अलग समय क्षेत्रों में ट्रेडिंग और सेटलमेंट की सुविधा दे सकता है। लेकिन इसके साथ कई कानूनी और आपरेशनल सवाल भी जुड़े हैं। सबसे अहम सवाल कस्टडी, ओनरशिप और इन्वेस्टर एलिजिबिलिटी से जुड़े हैं। इसके अलावा यह भी तय करना होगा कि टोकन रखने वाले निवेशकों को डिविडेंड और वोटिंग जैसे अधिकार किस तरह मिलेंगे। दोनों साझेदार इस समय इन्हीं मुद्दों की जांच करेंगे। इस साल के अंत में Dinari और Ondo Finance के साथ अलग-अलग ज्वाइंट टास्क फोर्स बनाने की योजना है।

READ MORE: NVIDIA ने लॉन्च किया Open Agent Safety Platform

अभी कोई Commercial Launch तय नहीं

Kakao Pay Securities ने 2020 में शुरुआत की थी। कंपनी ने बाद में शेयर, फंड, रिटायरमेंट और wealth-management सेवाओं का विस्तार किया। जुलाई में उसे निवेश और ट्रेडिंग व्यवसाय का लाइसेंस भी मिला। अभी कोरियाई शेयर के Tokenization की कोई लॉन्च तारीख घोषित नहीं हुई है। कंपनियां पहले तकनीकी और नियामकीय ढांचे को समझेंगी।

DISCLAIMER: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है, वित्तीय सलाह नहीं। क्रिप्टो में निवेश बाजार की अस्थिरता के कारण जोखिम भरा हो सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले खुद जानकारी जांचें (DYOR) और योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss