Nothing New Headphone Launch : Nothing ने अपना नया Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें ट्रिपल-ड्राइवर सिस्टम, बेहतर ANC, बड़ी बैटरी और स्पेशल ऑडियो जैसे फीचर्स दिए हैं। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और बिक्री की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
साउंड लवर्स के लिए खुशखबरी! Nothing का नया हेडफोन लॉन्च में टाइटेनियम ड्राइवर और LDAC सपोर्ट।
Nothing Headphone (1) Pro की कीमत कितनी है?
Nothing Headphone (1) Pro की अमेरिका में कीमत करीब 38,300 रखी गई है। यह पुराने Headphone (1) की लॉन्च कीमत से करीब लगभग 9,600 ज्यादा है। नया मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। हेडफोन Nothing की भारतीय वेबसाइट पर लिस्टेड हैं, लेकिन कंपनी ने अभी भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता की तारीख नहीं बताई है, इसलिए भारतीय ग्राहकों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
Nothing Headphone (1) Pro में ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप
Nothing Headphone (1) Pro में तीन ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें 40mm बास डायनेमिक ड्राइवर, 13x8mm प्रेसिजन डायनेमिक ड्राइवर और 3.2×6.0×1.15mm xMEMS ड्राइवर शामिल है। हेडफोन 20Hz से 40,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं। इनमें पर्सनल साउंड, फ्लैट EQ और Metropolis Studio के साथ तैयार की गई ट्यूनिंग भी मिलती है। हेडफोन में हेड ट्रैकिंग के साथ डायनेमिक स्पेशल ऑडियो है। इसमें Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे लिसनिंग मोड मिलते हैं। यह हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड है और AAC, SBC, LDAC और LC3 को सपोर्ट करता है।
READ MORE: Festive Electronics Sale देखकर न फंसें, खरीदारी से पहले जानें टिप्स
46dB तक ANC और 68 घंटे की बैटरी
कंपनी ने 10 माइक्रोफोन के साथ ANC सिस्टम दिया है। इसका रियल-टाइम अडैप्टिव ANC 46dB तक नॉइज रिडक्शन देने का दावा करता है। इसमें Transparency Mode और कॉल के लिए चार-माइक्रोफोन एल्गोरिदम भी मिलता है। हेडफोन में 1,060mAh की बैटरी है। AAC मोड में ANC ऑन रहने पर 30 घंटे और ANC बंद होने पर 68 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। LDAC में ये आंकड़े क्रमशः 28 घंटे और 53 घंटे हैं।
READ MORE: AI के दौर में युवाओं को क्यों भा रहे सिंपल गैजेट्स?
IP52 रेटिंग और Bluetooth 6.1 का सपोर्ट
Nothing Headphone (1) Pro का वजन 327 ग्राम है और इसे IP52 रेटिंग मिली है। इसमें टैक्टाइल स्विच दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और डुअल-डिवाइस कनेक्शन मिलता है।
Nothing Headphone (1) Pro में कंपनी ने साउंड, ANC और बैटरी पर खास फोकस किया है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की घोषणा होने के बाद ही यहां इसकी पूरी तस्वीर साफ होगी।
