Coldcard Hack : Whitehat ऑपरेटर्स ने Coldcard Exploit से जुड़े 52.37 BTC को एक नए Recovery Trust के पते पर भेजा है। Galaxy Digital के रिसर्च हेड Alex Thorn ने इसकी जानकारी दी है। यह ट्रांसफर 21 सितंबर को ब्लॉक 967,948 में दर्ज हुआ।
Coldcard Hack में Whitehats ने 52.37 BTC रिकवर कर Recovery Trust तक पहुंचाए, जानें कैसे हुआ ट्रांसफर ।
Coldcard Exploit में कितना Bitcoin रिकवर हुआ?
Whitehat यानी ऐसे साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, जो कमजोरियों का फायदा उठाने के बजाय फंड को सुरक्षित करने की कोशिश करते हैं। इस मामले में उन्होंने Coldcard Exploit से जुड़े फंड को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग वॉलेट से Bitcoin निकाला। Alex Thorn के मुताबिक, 52.37 BTC कुल ट्रैक किए गए Exploit Funds का करीब 2.8% है। इसमें Wave 2 से जुड़े फंड के साथ AA, AU और AX नाम वाले तीन फूटप्रिंट्स शामिल थे। फंड को एक नए पते पर भेजा गया। इस ट्रांजैक्शन में ‘claim dot com’ लिखा संदेश भी दर्ज किया गया था।
READ MORE: Binance MiCA License पर लिगार्डे का दांव, मचा हड़कंप
Coldcard Hack से 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Coldcard Exploit की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हुई थी। इसके बाद कई चरणों यानी Wave 1, Wave 2 और Wave 3 में हमले हुए। Galaxy Research ने अगस्त में बताया था कि 1,778.84 BTC की चोरी की पुष्टि हो चुकी थी, जिसकी कीमत उस समय करीब $112.7 मिलियन थी। हैक की वजह Coldcard Wallet के Seed Generation सिस्टम में आई कमजोरी थी। Wallet कुछ मामलों में अपने Dedicated Random Number Generator की जगह कमजोर Software-based Random Number Source इस्तेमाल कर रहा था। इससे कुछ Seeds को दोबारा तैयार करना संभव हो गया। Coinkite ने बाद में Firmware Patch जारी किया। हालांकि पुराने कमजोर Seeds से जुड़े फंड Patch के बाद भी जोखिम में रह सकते हैं।
READ MORE: Crypto Exchange Fees: Trading, Withdrawal और Deposit Charges कैसे काम करते हैं?
Wave 2 के करीब 40% फंड Whitehat गतिविधि से जुड़े
Alex Thorn के अनुसार Wave 2 के करीब 40% फंड अब Whitehat Activity के तौर पर पहचाने जा चुके हैं। इसी ट्रांजैक्शन में 3.0134 BTC और आए, जिनका पहले कोई Tracking History नहीं था। Thorn ने कहा कि यह भी संभवतः Coldcard से रिकवर किया गया Whitehat Fund है। लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। अभी प्रभावित यूजर्स अपने वॉलेट एड्रेस की जांच करके देख सकते हैं कि उनके फंड Recovery Process में शामिल हैं या नहीं। इसके लिए Crypto Recovery Trust की वेबसाइट पर Address Search की सुविधा दी गई है।
