computer science engineering

2026 में AI की बढ़ती मांग, CSE अब भी छात्रों की पसंद

4 mins read
16 views
September 21, 2026

CSE या AI? Engineering Admission 2026 के आंकड़े जानें। देखें 4 राज्यों का पूरा अपडेट।

Computer Science vs AI : क्या AI के दौर में Computer Science की चमक कम हो रही है? ताजा Engineering Admission 2026 के आंकड़े कुछ और तस्वीर दिखाते हैं। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में छात्रों के बीच Computer Science अभी भी सबसे पसंदीदा विकल्पों में बना हुआ है। AI, Machine Learning और Data Science जैसे कोर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन CSE की पकड़ मजबूत है।

Engineering Admission 2026 में महाराष्ट्र में CSE का दबदबा

महाराष्ट्र में Computer Engineering सबसे पसंदीदा अलग ब्रांच रही। 1,81,927 BE/BTech Admissions में से 28,170 दाखिले Computer Engineering में हुए। Computer Science and Engineering यानी CSE में 18,277 Admissions दर्ज हुए। AI से जुड़े विकल्पों में AI and Data Science में 10,502 Admissions हुए। CSE with Artificial Intelligence and Machine Learning में 6,650, जबकि Artificial Intelligence and Machine Learning में 4,606 Admissions हुए। CSE with Data Science में 3,512 और Artificial Intelligence में 1,022 Admissions दर्ज किए गए। आंकड़े दिखाते हैं कि AI आधारित विकल्पों की मांग बढ़ी है, लेकिन CSE अभी भी मजबूत स्थिति में है।

आंध्र प्रदेश में भी CSE सबसे आगे

आंध्र प्रदेश EAPCET 2026 के Final-Phase Seat Allotment में भी यही ट्रेंड नजर आया। TechWorsh के विश्लेषण के मुताबिक, CSE में 29,882 Allotments हुए। यह उसकी Analysis में सबसे बड़ा Individual Branch आंकड़ा रहा। इसके बाद CSE with AI and Machine Learning में 16,102 allotments हुए। Artificial Intelligence and Machine Learning में 4,813, CSE with Data Science में 4,661, CSE with AI में 4,129 और Artificial Intelligence and Data Science में 4,018 allotments दर्ज हुए।

READ MORE: Zcash ZEC में जोरदार उछाल, कीमत 1,500 डॉलर के पार पहुंची

तमिलनाडु  और तेंलगाना में भी CSE की मांग

तमिलनाडु की TNEA 2026 Counselling में तीन Rounds के बाद 1,44,295 Engineering Seats भर चुकी थीं। इनमें CSE सबसे ज्यादा चुना गया Programme रहा। CSE में 30,534 Seats भरी गईं, जो कुल का 21.30% है। Electronics and Communication Engineering में 22,090 Seats और AI and Data Science में 19,681 Seats भरी गईं। Information Technology में भी 13,804 Seats भरी गईं। Telangana EAPCET के पहले phase में 29,519 CSE seats में से 95% allot हो गईं। CSE और IT को मिलाकर 62,509 seats में 93% allotment हुआ।

READ MORE: Bitcoin और Stablecoins से Currency Trading हुई 24 घंटे तेज

AI बढ़ रहा है, लेकिन CSE की पकड़ कायम

तेंलगाना में AI, Computer Engineering, CSE, Robotics and AI और Computer Science and Business Systems जैसे कुछ programmes में 100% seat allocation हुआ। कुल 88,053 engineering seats में से 79,891 seats पहले phase में allot हुईं और 8,162 सीटें खाली रहीं। ताजा आंकड़ों से साफ है कि AI और Data Science engineering education में तेजी से जगह बना रहे हैं। फिर भी छात्र अभी CSE को बड़े computing ecosystem के हिस्से के रूप में देख रहे हैं। AI की बढ़ती मांग के बीच Computer Science की लोकप्रियता फिलहाल कायम है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss