AI Governance में 2027 का खतरा, 60% कंपनियों पर Gartner अलर्ट

AI Governance में 2027 का खतरा, 60% कंपनियों पर Gartner अलर्ट

6 mins read
10 views
September 21, 2026

Gartner AI Governance : 2027 तक 60% ऐसे संगठन AI Governance में सफल नहीं हो पाएंगे, जो Data और Analytics (D&A) Governance से जुड़ी सांस्कृतिक चुनौतियों को दूर नहीं करेंगे। Gartner के अनुसार, Data Governance में Culture का मतलब कर्मचारियों की सोच, व्यवहार और संगठन के काम करने का तरीका है। कंपनी ने यह जानकारी आज मुंबई में आयोजित Gartner Data & Analytics Summit में दी।

AI Governance को लेकर बड़ा अलर्ट, जानें क्यों Data Culture की कमी 2027 तक 60% संगठनों के लिए परेशानी बन सकती है।

AI Governance में Data Culture क्यों जरूरी है?

Gartner के डायरेक्टर एनालिस्ट अनुराग राज ने कहा कि AI ने Data Governance की अहमियत और बढ़ा दी है। फिर भी कई संगठन सिर्फ नीतियां बनाने और तकनीक लागू करने पर ध्यान दे रहे हैं। उनके अनुसार, असली समस्या यह है कि कंपनियां डेटा-आधारित संस्कृति को नजरअंदाज कर रही हैं। अगर कर्मचारी भरोसेमंद डेटा का महत्व नहीं समझते हैं, तो गवर्नेंस नीतियां लंबे समय में असरदार नहीं होंगी। Gartner के मार्च के सर्वे में 223 D&A Leaders शामिल थे। इसमें 60% नेताओं ने Cultural Resistance को Governance Initiatives के असफल होने की मुख्य वजह बताया। वहीं 40% ने Funding Constraints को प्रमुख कारण माना।

कमजोर Data Culture से Governance पर असर

Gartner के मुताबिक, कई कंपनियों में Data-driven काम करने की समझ अभी कमजोर है। Stakeholders को Governance की उपयोगिता भी पूरी तरह समझ नहीं आती। Business Teams की भागीदारी कम होना भी बड़ी समस्या है। इसका सीधा असर AI पर पड़ता है। कंपनियां AI के लिए तैयार Data तो बनाना चाहती हैं, लेकिन AI-ready Stakeholders तैयार नहीं कर पातीं। अनुराग राज ने कहा कि कर्मचारियों को भरोसेमंद Data की अहमियत समझनी होगी। उन्हें Data Governance से जुड़ी नीतियों में हिस्सा लेना होगा। साथ ही संगठन में जवाबदेही और भरोसे की संस्कृति बनानी होगी।

READ MORE: अब बिना लिखे AI मॉडल करेंगे बातचीत, जानें C2C तकनीक

Gartner ने कंपनियों को दिए ये तीन सुझाव

Gartner ने D&A Leaders को Governance सुधारने के लिए तीन अहम कदम उठाने की सलाह दी है:

  • Business Goals से Governance जोड़ें: Governance को कंपनी के रणनीतिक लक्ष्यों और AI योजनाओं से जोड़ें।
  • इसे सिर्फ IT का काम न मानें: Business और Technology Teams को साझा जिम्मेदारी दें।
  • कामकाज में Governance शामिल करें: Data Literacy, AI Literacy और Change Management को रोजमर्रा के काम का हिस्सा बनाएं।

READ MORE: Amrita Online MBA में AI सीखें, जानें एडमिशन और फीस

AI Governance में इंसानों की भूमिका अहम

Gartner का कहना है कि AI की सफलता सिर्फ तकनीक पर निर्भर नहीं करेगी। इसके लिए सही Data और उसे समझने वाले लोग भी जरूरी हैं। कंपनियां अगर Data Governance और Data Culture दोनों पर साथ काम करेंगी, तभी AI Governance को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगी और AI निवेश से ज्यादा फायदा हासिल कर सकेंगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss