indian smes cyber incidents study Cybersecurity news

भारतीय SME पर साइबर खतरा, 40% हुए हमलों का शिकार

6 mins read
6 views
September 16, 2026

Cyber Threat Monitoring : 84% भारतीय SME अगले 12 से 24 महीनों में साइबर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाने की तैयारी में हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में अब भी बड़ी कमियां हैं। Tata Tele Business Services (TTBS) और CyberMedia Research (CMR) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। सर्वे में शामिल 40% SMEs पिछले दो साल में साइबर घटना का सामना कर चुके हैं।

Cybersecurity Study 2026 : 84% SME सुरक्षा बजट बढ़ाएंगे, जानिए भारतीय कारोबार के सामने बड़ी चुनौतियां।

Cybersecurity पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन तैयारी कमजोर

रिपोर्ट के मुताबिक, 89% मध्यम आकार के कारोबार साइबर सुरक्षा में निवेश बढ़ाना चाहते हैं। इसके बावजूद 46% SME अपने IT बजट का 5% से भी कम सुरक्षा पर खर्च करते हैं। साइबर सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की कमी भी बड़ी चुनौती है। करीब 45% SMEs ने विशेषज्ञता की कमी को सुरक्षा लागू करने में सबसे बड़ी परेशानी बताया। CMR के Industry Research Group के उपाध्यक्ष ने कहा कि कंपनियों की साइबर सुरक्षा क्षमता एक जैसी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 12% SME लगातार अपने साइबर सुरक्षा वातावरण की निगरानी करते हैं।

साइबर हमले के बाद भी बड़े बदलाव कम

सर्वे में शामिल 40% SME ने पिछले 24 महीनों में साइबर घटना का सामना किया, लेकिन इनमें से सिर्फ 28% ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में ढांचागत सुधार किए। करीब 60% कंपनियों ने अलग-अलग सुरक्षा टूल अपग्रेड किए। वहीं 35% SME कई साइबर सुरक्षा समाधान इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें संभावित खतरों की पूरी जानकारी एक जगह नहीं मिलती। यानी कंपनियां कई सुरक्षा उत्पादों पर पैसा खर्च कर रही हैं, लेकिन हमले को समय पर पहचानना अब भी मुश्किल है।

READ MORE:  बैंगलोर में BESCOM लगाएगा 30 करोड़ का साइबर सुरक्षा सेंटर

AI से उम्मीद भी, खतरा भी

साइबर सुरक्षा में अब AI की भूमिका भी तेजी से बढ़ रही है। सर्वे में 35% SME AI को खतरे पहचानने, निगरानी को स्वचालित करने और साइबर घटनाओं पर तेजी से प्रतिक्रिया देने में मददगार मानते हैं, लेकिन दूसरी तरफ 34% SME को अगले 12 से 24 महीनों में AI आधारित साइबर हमलों के बड़े असर की चिंता है।

ताजा आंकड़ों में SME की साइबर सुरक्षा

  1. 84% SMEs सुरक्षा खर्च बढ़ाएंगे
  2. 40% को दो साल में साइबर घटना का सामना
  3. 28% ने घटना के बाद ढांचागत सुधार किए
  4. 12% लगातार सुरक्षा निगरानी करते हैं
  5. 45% के लिए विशेषज्ञता की कमी बड़ी बाधा
  6. 46% IT बजट का 5% से कम सुरक्षा पर खर्च करते हैं

READ MORE: Microsoft लाया Claude Mythos AI, साइबर सुरक्षा होगी मजबूत

भारतीय SMEs साइबर सुरक्षा पर खर्च बढ़ाने की तैयारी में हैं, लेकिन सिर्फ बजट बढ़ाना काफी नहीं होगा। लगातार निगरानी, प्रशिक्षित कर्मचारियों और एक साथ काम करने वाली सुरक्षा व्यवस्था की कमी अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss