iit delhi indore director recruitment education news

IIT दिल्ली-इंदौर में नौकरी का मौका, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी

7 mins read
8 views
September 11, 2026

IIT Director Recruitment : शिक्षा मंत्रालय ने IIT दिल्ली और IIT इंदौर में डायरेक्टर पद के लिए ताजा आवेदन मांगे हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने दोनों संस्थानों के लिए अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। IIT में डायरेक्टर संस्थान के एकेडमिक और प्रशासनिक प्रमुख होते हैं। ऐसे में इस पद के लिए मजबूत शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ नेतृत्व और प्रशासन का अनुभव भी जरूरी है।

IIT डायरेक्टर के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

मंत्रालय के मुताबिक, उम्मीदवार के पास PhD डिग्री और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। हालांकि, साइंस, मैथमेटिक्स और मैनेजमेंट क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है। आवेदक के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी संस्थान या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ PhD छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवार के पास संस्थान का नेतृत्व करने की क्षमता और कम से कम 5 साल का प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

READ MORE: Railway University में कैसे लें एडमिशन? जानें कोर्स और फीस

हर महीने 2.25 लाख रुपये मिलेगी सैलरी

IIT डायरेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 2,25,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। यह पद ऐसे उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास एकेडमिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में मजबूत अनुभव हो। आवेदन में उम्मीदवार को अपनी उपलब्धियों और संस्थान का नेतृत्व करने की क्षमता के बारे में जानकारी देनी होगी।

आवेदन के साथ देना होगा विजन स्टेटमेंट

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होगा। इसमें रिसर्च, टीचिंग, इंडस्ट्री, एकेडमिक सहयोग और प्रशासनिक अनुभव से जुड़ी जानकारी देनी होगी। आवेदन के साथ कम से कम 2 पेज का जस्टिफिकेशन देना होगा। इसमें बताना होगा कि उम्मीदवार डायरेक्टर पद के लिए खुद को सही क्यों मानता है। इसके अलावा संस्थान के लिए 2 पेज का विजन स्टेटमेंट भी देना होगा। उम्मीदवार को कम से कम 2 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की संपर्क जानकारी भी देनी होगी, जो उसकी योग्यता और अनुभव से परिचित हों।

READ MORE: IIT मद्रास में JEE के बिना एडमिशन, जानें पूरा तरीका

IIT दिल्ली और इंदौर में अभी कौन है डायरेक्टर?

फिलहाल, IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी हैं। वहीं सुहास एस. जोशी IIT इंदौर के निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं। योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक जरूरी दस्तावेजों और जानकारी के साथ आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन iits@gmail.com पर भेजना होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया IIT मंडी में नए डायरेक्टर की तलाश के साथ भी चल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी जरूरी शर्तों और दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss