Upbit ने इस Altcoin को किया लिस्ट, जानें कीमत और नियम

Upbit ने इस Altcoin को किया लिस्ट, जानें कीमत और नियम

5 mins read
15 views
August 24, 2026

Upbit LIT Listing: दक्षिण कोरिया के क्रिप्टो एक्सचेंज Upbit ने LIT को अपने Korean Won यानी KRW ट्रेडिंग मार्केट में शामिल करने का ऐलान किया है। आज 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी। Upbit के मुताबिक LIT के लिए सिर्फ Ethereum नेटवर्क सपोर्ट किया जाएगा। जमा या निकासी करते समय नेटवर्क की जानकारी सही जांचना जरूरी होगा।

Lighter LIT: Upbit पर LIT टोकन की ट्रेडिंग 24 अगस्त से शुरू, जानें कीमत, Ethereum नेटवर्क और ट्रेडिंग के नियम।

Lighter LIT की ट्रेडिंग शुरू होते ही कई पाबंदियां

ट्रेडिंग शुरू होने के बाद करीब 5 मिनट तक खरीदारी के ऑर्डर सीमित रहेंगे। इसी दौरान पिछले दिन के क्लोजिंग भाव से 10% या उससे कम कीमत पर सेल ऑर्डर की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शुरुआत के करीब 2 घंटे तक लिमिट ऑर्डर के अलावा मार्केट और कंडीशनल ऑर्डर जैसे विकल्पों पर रोक रहेगी। Upbit ने कहा है कि पर्याप्त लिक्विडिटी नहीं होने पर लेनदेन में देरी हो सकती है।

LIT की पिछली क्लोजिंग कीमत कितनी थी?

Upbit के आंकड़ों के अनुसार, LIT की पिछले दिन की क्लोजिंग कीमत BTC मार्केट में 0.00004500 BTC थी। यह करीब 4,803 दक्षिण कोरियाई वॉन के बराबर है। एक जरूरी बात यह भी है कि गलत नेटवर्क से भेजे गए LIT टोकन अकाउंट में दिखाई नहीं दे सकते। ऐसे मामलों में रिफंड प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है।

READ MORE: Ripple का बड़ा कदम, RLUSD फंड से XRP की रफ्तार तेज

READ MORE: Bitcoin ने मारी छलांग, 71K डॉलर पार, ट्रंप से बढ़ा भरोसा

Lighter प्रोटोकॉल में LIT टोकन का क्या काम?

Lighter एक विकेंद्रीकृत Perpetual Futures मार्केट के तौर पर काम करता है। इसका ऑर्डर बुक आधारित सिस्टम L1 पर एसेट रखता है, जबकि लेनदेन L2 वातावरण में पूरे होते हैं। LIT का इस्तेमाल प्रोटोकॉल में Staking और Liquidity Participation के लिए किया जाता है। टोकन होल्डर्स LIT Stake करके Lighter Liquidity Pool यानी LLP में अपनी भागीदारी सीमा हासिल कर सकते हैं। कुछ Staking स्तरों पर ट्रांसफर और निकासी शुल्क में छूट और लेनदेन शुल्क से जुड़े फायदे भी मिल सकते हैं। Upbit पर LIT की लिस्टिंग से टोकन को नया ट्रेडिंग एक्सपोजर मिलेगा। हालांकि, नेटवर्क और शुरुआती ट्रेडिंग नियमों को लेकर सावधानी जरूरी है। यह निवेश सलाह नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss