iPhone Ultra: iPhone Ultra को कुछ लोगों ने लॉन्च से पहले इस्तेमाल किया है। शुरुआती अनुभव में बड़ी स्क्रीन, पॉकेट में आसानी से फिट होने वाला डिजाइन और हिंज सबसे ज्यादा पसंद आए हैं। Apple का यह फोन इस साल के अंत में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ पेश होने की उम्मीद है। कंपनी पहली बार फोल्डेबल फोन की दौड़ में उतरने जा रही है।
Apple का iPhone Ultra को लेकर नया अपडेट सामने आया, जानें कीमत, स्क्रीन, कैमरा और लॉन्च से जुड़ी बड़ी बातें।
iPhone Ultra की बड़ी स्क्रीन और मजबूत हिंज
ब्लूमबर्ग के पत्रकार मार्क गुरमन के Power On न्यूजलेटर के मुताबिक शुरुआती यूजर्स को फोन का लुक और आकार पसंद आया। फोन फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट बाहरी स्क्रीन देगा। खोलने पर अंदर काफी बड़ी स्क्रीन मिलेगी। Apple बड़ी स्क्रीन का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर सकता है। इसमें iPad जैसे ऐप लेआउट मिलने की बात कही जा रही है। बड़ी स्क्रीन वीडियो देखने, गेम खेलने और कामकाज के लिए सामान्य iPhone से ज्यादा उपयोगी हो सकती है। हिंज का टिकाऊपन और इस्तेमाल का अनुभव भी शुरुआती टेस्टर्स को अच्छा लगा।
कैमरा में मिलेगा नया अनुभव, लेकिन एक कमी
iPhone Ultra में कैमरे को लेकर भी खास बदलाव दिख सकता है। अंदर की बड़ी स्क्रीन कैमरा व्यूफाइंडर की तरह काम कर सकती है। इससे फोटो और वीडियो फ्रेम करना आसान होगा, लेकिन यहां एक बड़ा समझौता भी हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा। इतने महंगे फोन में यह कमी कुछ यूजर्स को खटक सकती है।
READ MORE: iPhone यूजर्स अब डाउनलोड नहीं कर सकेंगे Telegram
कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा, Samsung से मुकाबला
iPhone Ultra की कीमत कम से कम 2,000 डॉलर होने की उम्मीद है। तुलना करें तो Samsung का Galaxy Z Fold 8 Ultra करीब 1,900 डॉलर यानी 1.89 लाख रुपये में आता है। Apple अपने फोल्डेबल को इससे भी प्रीमियम सेगमेंट में रख सकता है। इसके बावजूद रिपोर्ट्स में दावा है कि लॉन्च के कुछ महीनों में यह वैश्विक फोल्डेबल फोन शिपमेंट का 25% तक हिस्सा हासिल कर सकता है।
READ MORE: iPhone 18 Pro Max या Pixel 11 Pro XL किसे खरीदें?
2026 में लॉन्च, शुरुआत में सिर्फ अमेरिका?
Apple ने कथित तौर पर इस साल करीब 1 करोड़ यूनिट के उत्पादन की तैयारी के लिए सप्लायर्स से कहा है। हालांकि प्री-ऑर्डर 2026 की चौथी तिमाही तक शुरू होने की उम्मीद नहीं है। शुरुआत में iPhone Ultra सिर्फ अमेरिका में मिल सकता है। इसकी वजह सप्लाई और कीमत से जुड़ी चुनौतियां बताई जा रही हैं। iPhone Ultra देर से फोल्डेबल बाजार में आ रहा है, लेकिन बड़ी स्क्रीन, नया सॉफ्टवेयर अनुभव और प्रीमियम डिजाइन इसे खास बना सकते हैं। अब नजर लॉन्च और कीमत पर है।
