Google AI Tools: Google AI टूल के जरिए कंपनी ने छात्रों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को आसान बनाने के लिए कई नए फीचर लॉन्च किए हैं। Google के CEO सुंदर पिचाई ने बताया कि 140 से ज्यादा देशों के कॉलेज छात्रों को मुफ्त Google AI सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। Google Search, Gemini, YouTube और दूसरे एजुकेशन टूल्स अब छात्रों की पढ़ाई को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाने में मदद करेंगे। इनमें NEET, JEE, GRE, SAT, AP और MCAT जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल है।
Google ने छात्रों के लिए नए AI टूल्स लॉन्च किए, जानें भारत में कॉलेज छात्रों को मिलने वाले मुफ्त Google AI Plus, Student Hub और नए स्टडी फीचर्स की जानकारी।
Google AI Tools से NEET-JEE की तैयारी होगी आसान
सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए फीचर्स की जानकारी दी। उन्होंने पूछा कि Google Search किन परीक्षाओं की तैयारी में मदद कर सकता है। जवाब में SAT, ACT, AP, ENEM, GRE, JEE, LSAT, MCAT और NEET समेत सभी विकल्प शामिल थे। यानी छात्रों को अब अलग-अलग विषयों के लिए पढ़ाई का तरीका अपनी जरूरत के हिसाब से बदलने की सुविधा मिलेगी। मुश्किल टॉपिक समझने, सवाल हल करने और परीक्षा की तैयारी के लिए AI की मदद ली जा सकेगी। Google Search में नए AI स्टडी टूल्स भी जोड़े गए हैं। छात्र इंटरैक्टिव विजुअल बना सकेंगे। प्रोजेक्ट व्यवस्थित कर सकेंगे और प्रैक्टिस क्विज भी ले सकेंगे। Google Lens से किसी कॉन्सेप्ट को समझना भी आसान होगा।
Fill in the blank: Search can now help with test prep for _________.
A. SAT
B. ACT
C. AP
D. ENEM
E. GRE
F. JEE
G. LSAT
H. MCAT
I. NEET
J. All of the above!— Sundar Pichai (@sundarpichai) August 19, 2026
READ MORE: टॉप 9 शहर जहां मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
भारतीय छात्रों को 12 महीने Google AI Plus मुफ्त
भारत के पात्र कॉलेज छात्रों के लिए Google ने बड़ा ऑफर पेश किया है। उन्हें 12 महीने तक Google AI Plus मुफ्त मिलेगा। इसमें Gemini Omni, Gemini के इस्तेमाल की 2 गुना ज्यादा लिमिट और 400GB स्टोरेज शामिल है। अमेरिका में पात्र कॉलेज छात्रों को एक साल का Google AI Pro मुफ्त मिलेगा। इसमें Gemini Spark, ज्यादा इस्तेमाल की सीमा और 5TB स्टोरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। अमेरिका के बाहर पात्र छात्रों को Google AI Plus मिलेगा। इसमें ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट और 400GB स्टोरेज शामिल है। YouTube Premium पर भी खास छूट दी जाएगी।
नया Student Hub पढ़ाई का तरीका बदलेगा
Google ने Student Hub भी लॉन्च किया है। इसके जरिए छात्र स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड, ग्राफ, इमेज और इंटरैक्टिव विजुअल तैयार कर सकेंगे। Gemini Deep Research में भी नया इंटरैक्टिव फीचर जोड़ा गया है। यह छात्रों की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई तैयार करने में मदद करेगा। इसमें डायग्नोस्टिक क्विज से यह पता लगाया जा सकेगा कि छात्र किन विषयों में मजबूत हैं और किन टॉपिक पर ज्यादा मेहनत चाहिए।
READ MORE: Google AI Pro प्लान पर 50% की भारी छूट और Nano Banana Pro का लाभ!
Classroom में शिक्षकों को भी मिलेंगे AI टूल्स
Google Classroom में शिक्षकों के लिए नए AI टूल्स जोड़े गए हैं। शिक्षक हर छात्र की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई का प्लान तैयार कर सकेंगे। छात्रों की प्रगति को रियल टाइम में ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी। इसका मकसद पढ़ाई को ज्यादा व्यक्तिगत और प्रभावी बनाना है। जो छात्र विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक और वीडियो चाहते हैं, उनके लिए Google AI Pro और YouTube Premium का बंडल भी पेश किया गया है। इस पर 70% तक की छूट मिल सकती है।
