Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने आज मजबूत शुरुआत की, कुछ देर बाद बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा। कौन से शेयर चढ़े और कौन फिसले।
Stock Market Today: क्या आज शेयर बाजार में फिर तेजी लौट आई है? Stock Market Today की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया। IT शेयरों में खरीदारी, विदेशी निवेशकों की लगातार दिलचस्पी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने शुरुआती कारोबार को मजबूती दी। हालांकि, कारोबार शुरू होने के करीब 45 मिनट बाद दोनों प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ लाल निशान में फिसल गए।
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में कैसी रही बाजार की चाल
शुक्रवार सुबह BSE Sensex 75.71 अंक चढ़कर 77,726.62 पर पहुंचा। वहीं NSE Nifty 50 26.90 अंक की बढ़त के साथ 24,275.85 पर खुला। एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच Gift Nifty, Nikkei 225, Taiwan Weighted और Jakarta Composite में तेजी देखने को मिली। वहीं रुपये ने भी मजबूती दिखाई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 पर पहुंच गया।
READ MORE: सेंसेक्स 549 अंक उछला, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
IT शेयरों ने दिखाई ताकत, इन कंपनियों में रही सबसे ज्यादा तेजी
शुरुआती कारोबार में IT सेक्टर सबसे मजबूत नजर आया। प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे:
- Infosys: +1.83%
- Tech Mahindra: +1.49%
- HCL Tech: +1.30%
- TCS: +0.99%
- Sun Pharma: +0.87%
- Mahindra & Mahindra: +0.78%
वहीं, Adani Ports (-2.84%), Asian Paints (-2.20%), Eternal (-1.80%), Axis Bank (-1.16%) और BEL (-1.07%) शुरुआती कारोबार में दबाव में रहे।
पिछले कारोबारी सत्र में भी बाजार ने दिखाई थी मजबूती
इससे पहले के कारोबारी दिन सेंसेक्स 888.68 अंक और निफ्टी 264.85 अंक चढ़कर बंद हुए थे। IT, फार्मा, मेटल, मीडिया, FMCG और निजी बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बेहतर तिमाही नतीजों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। BSE पर कारोबार करने वाले 4,438 शेयरों में से 2,593 में बढ़त और 1,652 में गिरावट दर्ज की गई।
READ MORE: भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा, तेल खरीदना पड़ेगा भारी
Stock Market Today में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा, लेकिन बाद में बाजार में हल्की मुनाफावसूली भी देखने को मिली। अब निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेश और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बनी रहेगी।
