iPhones और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप में CCPA के माध्यम से Ola-Uber को नोटिस जारी किया है।
OLA Uber Fare Notice: Ola और Uber पर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे थे कि ये दोनों प्लेटफॉर्म Android यूजर्स से ज्यादा पैसे iPhone यूजर्स से वसूलते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये भी दावा किया था कि अगर एक जगह से दूसरी जगह के लिए कैब बुक की जाती है, तो iPhone पर दिखाया जाने वाला किराया Android से ज्यादा होता है। इस मामले में आज भारत सरकार के CCPA ने भारत की दो बड़ी कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।
क्या कहना है प्रल्हाद जोशी का
मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज एक्स पर इस मामले की जानकारी दी है कि प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स Ola और Uber को CCPA के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। उनसे विभिन्न मोबाइल मॉडल iPhone और Android के आधार पर अलग-अलग कीमतें वसूलने के आरोप पर जवाब मांगा गया है।
आरोपी को नकारती आ रही हैं Ola-Uber
प्रह्लाद जोशी ने ‘उपभोक्ता शोषण के प्रति शून्य सहिष्णुता’ पर जोर दिया था और CCPA को ऐसे आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। हालांकि, Ola और Uber दोनों ने मोबाइल फोन की आधार कीमतों में अंतर के आरोपों का लंबे समय से खंडन किया है और दोनों दावा करते रहे हैं कि कीमतों में अंतर अन्य कारणों से हो सकता है।