Apple iPhone Update: आज के समय में सिर्फ कैमरा और बैटरी ही नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी फोन खरीदने का बड़ा पैमाना बन चुका है। लंबे समय तक मिलने वाले अपडेट्स का मतलब है बेहतर सुरक्षा, नए फ़ीचर्स और लंबे समय तक शानदार परफ़ॉर्मेंस। अभी बाजार में कुछ ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन मौजूद हैं जो 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करते हैं। इनमें Google, Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं।
Google Pixel 10, Samsung Galaxy S26 और iPhone 17 जैसी सीरीज लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आती हैं, जानें कौन सा स्मार्टफोन आपको सबसे ज्यादा वैल्यू दे सकता है।
Google Pixel 10 Series सबसे आगे
Google Pixel 10 Series लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में सबसे मजबूत विकल्पों में शामिल है। Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। ये स्मार्टफोन Android 16 के साथ लॉन्च हुए थे और कंपनी इन्हें Android 23 तक सपोर्ट देने की योजना रखती है। इसके साथ ही यूजर्स को हर महीने सिक्योरिटी अपडेट और Pixel Drops फीचर्स भी मिलेंगे।
Samsung Galaxy S26 Series भी दे रही 7 साल सपोर्ट
सैमसंग ने भी अपनी नई Galaxy S26 Series के साथ लंबी अपडेट पॉलिसी अपनाई है। Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। ये सभी डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आते हैं। कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड अनुभव देना है।
iPhone 17 Series पर भी रहेगा लंबा भरोसा
Apple भले ही आधिकारिक तौर पर अपडेट की अवधि घोषित नहीं करता, लेकिन कंपनी का पुराना रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि iPhone 17 Series को भी लगभग 7 साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। ये डिवाइस iOS 26 के साथ आए हैं और इनके iOS 33 तक अपडेट मिलने की उम्मीद है।
READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!
फोन खरीदते समय अपडेट पॉलिसी क्यों जरूरी?
लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के कई फायदे हैं:
- बेहतर सुरक्षा और डेटा प्रोटेक्शन
- नए फीचर्स और सुधार
- फोन की लंबी उम्र
- बेहतर रीसेल वैल्यू
आज कई यूजर्स हर 2-3 साल में फोन बदलने के बजाय लंबे समय तक एक ही डिवाइस इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन
