Threat Intelligence Engineer 2026 Career Guide

Threat Intelligence Engineer कैसे बनें? जानिए कोर्स, स्किल्स और सैलरी

6 mins read
8 views
June 12, 2026

Threat Intelligence Engineer: क्या सिर्फ एक ब्लॉग पोस्ट आपकी जिंदगी बदल सकता है? हाल ही में ऐसा ही हुआ 19 वर्षीय निसर्ग अधिकारी के साथ। CBSE के ऑन-स्क्रीन पोर्टल की सुरक्षा खामियां खोजने वाले इस छात्र को IIT कानपुर के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब C3iHub ने सीधे थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के पद पर नौकरी दे दी। इस घटना के बाद यह प्रोफेशन चर्चा में आ गया है। आज साइबर हमलों के बढ़ते खतरे के बीच थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर की मांग तेजी से बढ़ रही है। बड़ी कंपनियां और सरकारी संस्थान ऐसे विशेषज्ञों की तलाश में हैं जो डिजिटल खतरों को पहले से पहचान सकें।

साइबर अटैक बढ़ने के साथ Threat Intelligence Engineer की डिमांड भी तेजी से बढ़ी, जानें कैसे बनें इस फील्ड में करियर, स्किल्स और सैलरी अभी।

थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर क्या करते हैं?

थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ होते हैं। उनका मुख्य काम हैकरों और साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना और संभावित हमलों से संगठनों को बचाना।

इनकी प्रमुख जिम्मेदारियां हैं:

  • साइबर अटैक और हैकर्स की गतिविधियों की निगरानी
  • मालवेयर, रैनसमवेयर और फिशिंग हमलों का विश्लेषण
  • डार्क वेब और OSINT से जानकारी जुटाना
  • खतरे की रिपोर्ट तैयार करना
  • कंपनियों और एजेंसियों को सुरक्षा सलाह देना
  • नए डिजिटल खतरों की पहचान करना

थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर बनने के लिए क्या पढ़ाई जरूरी है?

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कंप्यूटर और साइबर सुरक्षा की मजबूत समझ जरूरी होती है। आमतौर पर छात्र निम्न कोर्स करके इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।

  • Tech या BE (कंप्यूटर साइंस)
  • Tech साइबर सिक्योरिटी
  • BCA
  • BSc कंप्यूटर साइंस
  • MCA
  • Tech

इसके अलावा कुछ लोकप्रिय सर्टिफिकेट कोर्स भी मददगार साबित होते हैं।

  • Google Cybersecurity Professional Certificate
  • IBM Cybersecurity Analyst Certificate
  • Certified Ethical Hacker (CEH)
  • Certified Threat Intelligence Analyst (CTIA)
  • GIAC Cyber Threat Intelligence

READ MORE: IIT-NIT छोड़ो, इन IIIT से भी मिलता है 1 करोड़ का पैकेज!

कौन-कौन सी स्किल्स सबसे ज्यादा जरूरी हैं?

सिर्फ डिग्री ही नहीं, सही तकनीकी कौशल भी जरूरी हैं। कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती हैं जिनके पास वास्तविक प्रोजेक्ट और साइबर सुरक्षा का अनुभव हो।

जरूरी स्किल्स में शामिल हैं:

  • Network Security
  • Ethical Hacking
  • Linux
  • Python Programming
  • Malware Analysis
  • Threat Hunting
  • Cloud Security

आज कई छात्र ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी ये स्किल्स सीख रहे हैं।

कितनी मिलती है सैलरी और कहां मिलती है नौकरी?

थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के रूप में शुरुआती स्तर पर 5 लाख से ₹10 लाख सालाना तक की सैलरी मिल सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ यह पैकेज कई गुना बढ़ जाता है।

नौकरी देने वाली प्रमुख कंपनियां हैं:

  • Google
  • Microsoft
  • Amazon
  • Infosys
  • TCS
  • Wipro
  • HCL
  • IBM
  • Deloitte

इन कंपनियों में अनुभवी पेशेवरों को आकर्षक पैकेज ऑफर किए जाते हैं।

READ MORE: अमेरिका के नए क्रिप्टो कानून पर White House की बड़ी बैठक

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

FIFA World Cup 2026 Ticket Scam Alert Fake Websites
Previous Story

FIFA फैंस अलर्ट: इन वेबसाइट्स से न खरीदें World Cup टिकट

SpaceX OpenAI Anthropic IPO Wave FII Investment From India
Next Story

दुनिया AI पर फिदा, भारत से क्यों निकले करोड़ों डॉलर के फंड?

Latest from Cybersecurity

Don't Miss