Android 16 अपने नए फीचर्स के कारण पहले से ही सुर्खियों में है। इसमें कई नए अपडेट और सुधार शामिल हो सकते हैं।
Android 16: 2024 में Android 15 लॉन्च करने के बाद Google अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। Android16 का पहला Beta वर्जन इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। संकेत मिले हैं कि कंपनी फरवरी और मार्च में Beta का दूसरा और तीसरा वर्जन भी पेश कर सकती है।
इन डेट्स पर Beta वर्जन होगी लॉन्च
Google ने Android Gerrit में एक टिप्पणी के माध्यम से आगामी Beta वर्जन की रिलीज तिथियों का संकेत दिया है।
- Beta 1: 22 जनवरी, 2025
- Beta 2: 19 फरवरी, 2025
- Beta 3: 12 मार्च, 2025
लीक के अनुसार, Android 16 को मार्च के मध्य तक स्टेबल अपडेट मिल सकता है, जिसके बाद Beta 4 अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है। अगर ये सभी काम योजना के अनुसार होता है, तो Android 16 का स्टेबल वर्जन Q2 के अंत तक रिलीज हो सकता है।
Android 16 क्या उम्मीदें
Android 16 अपने नए फीचर्स के कारण पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोर रहा है। लीक के अनुसार, इसमें कई नए अपडेट और सुधार शामिल हो सकते हैं।
- रेवैंप्ड वॉल्यूम कंट्रोल्स: नई और आसान वॉल्यूम नियंत्रण सेटिंग।
- शार्पर UI: बेहतर और अधिक आकर्षक यूजर इंटरफेस।
- एन्हांस्ड एक्सेसिबिलिटी: उपयोगकर्ताओं के लिए आसान और बेहतर अनुभव।
- स्वास्थ्य रिकॉर्ड का एकीकरण: स्वास्थ्य डेटा को संग्रहीत और प्रबंधित करने के लिए नई सुविधा।
- एडैप्टिव रिफ्रेश रेट: बेहतर स्क्रीन प्रदर्शन और सहज अनुभव।
- सुरक्षा और गोपनीयता: सुरक्षा में सुधार और डेटा की बेहतर सुरक्षा।
- बेहतर बैटरी प्रदर्शन: बैटरी की खपत को कम करने के लिए नई तकनीक।