OnePlus Nord Series Price Hike: अगर आप नया OnePlus स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। OnePlus ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने तीन नए स्मार्टफोन्स की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है। कंपनी ने OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमतें बढ़ा दी हैं। कुछ मॉडल्स की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
OnePlus ने अपने नए Nord स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। OnePlus Nord 6, Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite अब पहले से महंगे हो गए हैं, जानें नई कीमतें।
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने कीमत बढ़ाई हो। इससे पहले भी OnePlus ने इस साल लॉन्च हुए मिड-बजट स्मार्टफोन OnePlus 15R की कीमत में लगभग 7,000 रुपये तक का इजाफा किया था। ऐसे में नए फोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।
OnePlus Nord 6 हुआ महंगा
OnePlus का नया Nord 6 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इनमें 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के विकल्प शामिल हैं। लॉन्च के समय, इस फ़ोन की शुरुआती कीमत ₹38,999 तय की गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है।
प्राइस हाइक के बाद 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की नई कीमत 46,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल में ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
READ MORE: OnePlus Nord 6 vs Poco F7: कौन है आपके लिए बेस्ट?
OnePlus Nord CE 6 की कीमत भी बढ़ी
कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 की कीमत में भी इजाफा किया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में उपलब्ध है। फोन की शुरुआती लॉन्च कीमत 29,999 रुपये थी, जबकि टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी ने इसकी कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत के अनुसार बेस वेरिएंट अब 31,999 रुपये में मिलेगा, जबकि दूसरा वेरिएंट 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
READ MORE: OnePlus शटडाउन की खबरें गलत, कंपनी ने किया साफ
OnePlus Nord CE 6 Lite भी हुआ महंगा
बजट सेगमेंट में आने वाला OnePlus Nord CE 6 Lite भी अब पहले से महंगा हो गया है। इस फोन को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है।
कंपनी ने इस फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया है। अब इसका बेस वेरिएंट 22,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 28,999 रुपये कर दी गई है।
