अब इंसान का उम्र बढ़ना होगा कंट्रोल? नई रिसर्च का दावा

अब इंसान का उम्र बढ़ना होगा कंट्रोल? नई रिसर्च का दावा

7 mins read
1 views
May 23, 2026

Sam Altman investment Retro Biosciences: क्या इंसान को बूढ़ा होने से रोका जा सकता है? यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है। X पर वायरल हुई एक पोस्ट के बाद लोगों के बीच यह बहस तेज हो गई है। वजह है कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman Investment) ने एक ऐसे स्टार्टअप में निवेश किया है, जो इंसान की उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा करने पर काम कर रहा है।

क्या AI इंसान की बढ़ती उम्र को धीमा कर सकता है? जानें Retro Biosciences क्या है, Sam Altman ने इसमें निवेश क्यों किया और कैसे हो रही नई रिसर्च।

इस स्टार्टअप का नाम Retro Biosciences है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैम ऑल्टमैन (Sam Altman Net Worth) ने पहले इसमें करीब 180 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और बाद में भी कंपनी में पैसा लगाया गया। हाल ही में हुए नए फंडिंग राउंड के बाद इस स्टार्टअप की वैल्यूएशन अरबों डॉलर तक पहुंचने की बात कही जा रही है।

आखिर क्या कर रहा है Retro Biosciences?

दूसरे टेक स्टार्टअप्स की तरह यह कंपनी कोई ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या रोबोट नहीं बना रही है। Retro Biosciences का पूरा फोकस बायोलॉजी और इंसानी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को समझने पर है। यह स्टार्टअप Partial Cellular Reprogramming नाम की तकनीक पर काम कर रहा है। यानी कि वैज्ञानिक उन सेल्स को फिर से ‘रीसेट’ करने की कोशिश कर रहे हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ कमजोर या बूढ़ी होने लगती हैं। रिसर्च का मकसद एजिंग सेल्स को फिर से ज्यादा युवा अवस्था जैसा बनाना है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर यह तकनीक सफल होती है, तो उम्र बढ़ने के कारण होने वाली कई बीमारियों और कुछ तरह के कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इसका व्यावहारिक समाधान आने में अभी कई साल लग सकते हैं।

READ MORE: जानें कैसे AI बदल रहा है इंसानी सेहत का भविष्य?

इसमें AI की क्या भूमिका होगी?

Retro Biosciences सिर्फ बायोलॉजी ही नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में OpenAI ने बताया था कि कंपनी ने इस रिसर्च में मदद के लिए GPT-4b micro नाम का एक खास AI मॉडल तैयार किया है। यह मॉडल सेलुलर रिप्रोग्रामिंग से जुड़े प्रोटीन को डिजाइन और बेहतर बनाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा। कंपनी का कहना है कि AI की वजह से रिसर्च की स्पीड बढ़ी है और ऐसे नए प्रोटीन डिजाइन सामने आए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक सामान्य तरीकों से आसानी से नहीं खोज पाते।

READ MORE: ChatGPT को लेकर फिर भिड़े Elon Musk और Sam Altman

सिर्फ Sam Altman ही नहीं, दूसरे अरबपति भी लगा रहे पैसा

लॉन्जेविटी साइंस यानी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने वाली रिसर्च में सिर्फ Sam Altman ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं। Jeff Bezos ने भी Altos Labs में निवेश किया है। वहीं, अरबपति निवेशक Peter Thiel भी लंबे समय से ऐसी रिसर्च में पैसा लगा रहे हैं। फिलहाल, यह कहना जल्दबाजी होगी कि इंसान की उम्र बढ़ने को पूरी तरह रोका जा सकेगा या नहीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT Uses Hindi
Previous Story

Students और Freelancers के लिए ChatGPT कैसे मददगार है?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss