AMD-to-invest-$10-billion-in-Taiwan-chip-industry-as-AI-race-with-Nvidia-heats-up

AMD ने ताइवान पर जताया भरोसा, 10 अरब का निवेश

5 mins read
1 views
May 22, 2026

AMD Taiwan investment: अमेरिकी कंपनी AMD ने गुरुवार को एक बड़ा निवेश प्लान घोषित किया है। कंपनी ने बताया है कि वह ताइवान की चिप इंडस्ट्री में 10 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करेगी।

AMD ने ताइवान की चिप इंडस्ट्री में 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश का ऐलान किया है। जानें AI चिप्स, पार्टनरशिप और टेक्नोलॉजी से जुड़ी पूरी डिटेल।

ताइवान में AI चिप इकोसिस्टम को मजबूत करने की योजना

AMD ने कहा है कि यह निवेश ताइवान के पूरे चिप इकोसिस्टम में किया जाएगा। इसका मकसद AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एडवांस्ड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी और रणनीतिक साझेदारियों को बेहतर बनाना है। कंपनी का दावा है कि इस कदम से AI सिस्टम की क्षमता और गति, दोनों में सुधार होगा।

ताइवान क्यों है इतना अहम?

ताइवान दुनिया में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां पर TSMC और Foxconn जैसी दिग्गज कंपनियां मौजूद हैं, जो AI और हाई-टेक चिप्स का उत्पादन करती हैं। पिछले साल AI हार्डवेयर के बढ़ते एक्सपोर्ट की वजह से ताइवान की अर्थव्यवस्था में तेजी देखी गई।

READ MORE: Aevir ने AI माइनिंग में शुरू किया नया दौर, PoIC सिस्टम से मिलेगा टोकन

AMD की नई टेक्नोलॉजी पर फोकस

AMD ने कहा है कि वह ताइवान और अन्य देशों की कंपनियों के साथ मिलकर एडवांस कंप्यूटिंग कंपोनेंट्स पर काम कर रही है, जो AI डेटा सेंटर के लिए बेहद जरूरी हैं। कंपनी का उद्देश्य:-

  • ज्यादा पावरफुल चिप्स तैयार हों
  • AI सिस्टम तेजी से डिप्लॉय हो
  • ऊर्जा की खपत कम हो

AMD का कहना है कि वह ‘Leading-Edge Silicon, Packaging और Manufacturing Technologies’ पर काम कर रही है, जिससे AI सिस्टम की परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों बढ़ेंगी।

नए पार्टनरशिप डील्स

इस निवेश के तहत AMD ने ताइवान की कंपनियों ASE और उसकी ग्रुप कंपनी Siliconware Precision Industries (SPIL) के साथ हार्डवेयर डेवलपमेंट पार्टनरशिप की घोषणा भी की है।

READ MORE: कौन है Andrej Karpathy? OpenAI छोड़ जॉइन किया Anthropic

AI बूम और बढ़ती चुनौतियां

दुनियाभर में सरकारें और टेक कंपनियां AI डेटा सेंटर बनाने में सैकड़ों अरब डॉलर निवेश कर रही हैं। ये डेटा सेंटर चैटबॉट्स, इमेज जनरेटर्स और ऑटोमेटेड AI एजेंट्स को चलाने में मदद करते हैं। हालांकि, इस तेजी से बढ़ते AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पर्यावरण पर असर की चिंता भी बढ़ रही है। International Energy Agency (IEA) के अनुसार, 2030 तक डेटा सेंटर्स की बिजली खपत दोगुनी हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

hmd
Previous Story

HMD Vibe2 5G लॉन्च, AI समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स

Latest from Artificial Intellience

AI Storytelling Startup

AI एंटरटेनमेंट स्टार्टअप Mythik ने जुटाए 5M डॉलर, ग्लोबल ऑडियंस पर नजर

Mythik Funding:  भारत में एआई आधारित कंज्यूमर स्टार्टअप्स की तरफ निवेशक आकर्षित होने लगे हैं। इसी वजह से एआई पावर एटंरटेनमेंट स्टार्टअप ने 5

Don't Miss