एजुकेशन सिस्टम पर करारा प्रहार करती वेबसीरीज ओटीटी पर कर है ट्रेंड, जानिए इसकी पूरी कहानी विस्तार से।
Exam Web Series on OTT: NEET पेपर लीक विवाद के बीच OTT पर ट्रेंड कर रही 7 एपिसोड की वेब सीरीज Exam एजुकेशन सिस्टम की सच्चाई को उजागर करती है। यह तब ओटीटी पर आई है जब देशभर में नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। एग्जाम भी उसकी धांधली को उजागर करने के लिए तैयार है। इस वेबसीरीज ने शिक्षा व्यवस्था के काले सच को स्क्रीन पर दिखाने का प्रयास किया है। और सिस्टम पर बड़ा सवाल भी खड़ा किया है। तो आइए जानते हैं इस वेबसीरीज के बारे में विस्तार से।
मनोरंजन नहीं, एजुकेशन सिस्टम का आईना
यह वेबसीरीज इनदिनों Amazon Prime Video पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। इसकी कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाले भ्रष्टाचार, पेपर लीक और पैसे लेकर छात्रों को पास कराने जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। यही वजह है कि वर्तमान हालात के बीच दर्शक इसे सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, वास्तविकता के करीब मान रही है।
एक लड़की की लड़ाई बनाम पूरा सिस्टम
सीरीज की सबसे दिलचस्प बात इसकी लीड कहानी है। इसमें एक युवती फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर उस भ्रष्ट नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश करती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं को कारोबार में बदल चुका है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शिक्षा विभाग के भीतर छिपे कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो दर्शकों को चौंका देते हैं। इस सीरीज को सिर्फ क्राइम या थ्रिलर कहना गलत होगा। हर एपिसोड यह दिखाता है कि कैसे मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों के सपनों को सिस्टम की लापरवाही और भ्रष्टाचार कुचल देता है। कहानी में सस्पेंस लगातार बना रहता है, लेकिन उसके पीछे छिपा संदेश कहीं ज्यादा असर छोड़ता है।
READ MORE- OTT पर धमाल मचाएगा ‘Bhishmar’, जानें क्यों खास है ये फिल्म?
साउथ कंटेंट का नया दमदार चेहरा
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियां Dushara Vijayan और Aditi Balan इस सीरीज में अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं। दोनों कलाकारों की एक्टिंग ने कहानी को और ज्यादा वास्तविक बना दिया है। यह सीरीज मसाला एंटरटेनमेंट से ज्यादा कंटेंट-ड्रिवन पर भरोसा करती है। यही वजह है कि यह वेब सीरीज रिलीज होते ही काफी तेजी से चर्चा में आ गई। सोशल मीडया पर इसे यूजर सच्चाई दिखानेवाली सीरीज बता रहे हैं। लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह सीरीज फिलहाल भारत में Prime Video की टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। सिर्फ सीरीज नहीं, एक बड़ा सवाल
अगर शिक्षा व्यवस्था ही भरोसेमंद नहीं रही, तो मेहनत और प्रतिभा का क्या औचित्य रह जाएगा?
