bitcoin bitfinex traders long position market analysis price drop

लगातार गिरावट के बाद भी Bitcoin पर बड़ा भरोसा क्यों?

6 mins read
8 views
May 20, 2026

Bitfinex long positions: पिछले पांच दिनों से Bitcoin लगातार गिरती जा रही है। बाजार एकदम मुरझाई हुई लग रही है। ट्रेडिंग को लेकर दबाव बना हुआ है। इसकी कीमत 82000 से 76000 डॉलर के स्तर तक पहुंच चुकी है। जिसके वजह से बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इस गिरते कीमतों के बावजूद Bitfinex पर बड़े ट्रेडर्स का झुकाव कुछ अलग ही बयां कर रहा है। वे मार्जिन ट्रेडर्स लगातार लॉग्स पोजिशन बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं वे उधार लिए हुए फंड से भी खरीददारी करने से नहीं चुक रहे है। जो इस बात का संकेत दे रही है कि वर्तमान का गिरवाट आगे का अवसर बन सकता है।

बिटकॉइन लगातार पांच दिनों से गिरावट, लेकिन Bitfinex पर बड़े ट्रेडर्स लॉन्ग पोजिशन बढ़ाकर बाजार में उल्टा दांव लगा रहे हैं क्यों? जानें पूरी बात।

2.5 साल के उच्चतम स्तर पर लॉन्ग पोजिशन डेटा

डेटा की मानें तो बिटफाइनक्स पर लॉन्ग पोजिशन बढ़कर लगभग 80,636 BTC  तक पहुंच गई हैं। जो पिछले ढ़ाई साल का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। हैरान करनेवाली बात यह है कि यह बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त में हो रही है जब क्रिप्टो मार्केट का हाल बहुत ही बुरा है। बाजार दबाव में चल रहा है। साल के दूसरे सबसे बड़े गिरावट का खिताब हांसिल कर चुका है।

READ MORE- क्रिप्टो मार्केट में भूचाल की आहट? Bitcoin Halving से पहले बढ़ी बेचैनी

कॉन्ट्रेरियन सिग्नल का पुराना लेकिन मजबूत पैटर्न

अगर पिछले हिस्ट्री के आंकड़े आधार पर बात करें तो यह पैटर्न नया नहीं है। ऐसा अक्सर देखा गया है कि जब भी बाजार में गिरावट या दबाव की स्थिति बनती है तब बड़े ट्रेडर्स लॉन्ग पोजिशन बढ़ाते हैं। जिसे contrarian signal कहा जाता है। मतलब परिस्थिति के विपरीत निवेश करना। कई बार तो यह रणनीति बड़े बदलाव से पहले दिखाई दिए हैं।

READ MORE- Truth Social ने रोका Bitcoin ETF लॉन्च, जानें क्यों लगा ब्रेक?

संभावित बाजार बदलाव का संकेत या सिर्फ जोखिम

जानकारों की मानें तो ऐसे उच्च लेवल की लॉन्ग पोजिशन कई बार बाजार के निचले स्तर के आसपास देखी गई है। इसके बाद कभी-कभी तेज रिवर्सल भी देखने को मिला है। हालांकि इसे पक्की गारंटी के तौर पर नहीं माना जाता है। लेकिन बाजार के जानकारों का कहना है कि यह संकेत अवसर भी हो सकते हैं और जोखिम भी। फिलहाल, बिटकॉइन तकनीकी ज़ोन के करीब ट्रेड कर रहा है। यह लगभग 78,000 के आसपास के स्तर को बार-बार टेस्ट कर रहा है। इसके ऊपर 200- डे- मूविंग एवरेज करीब 81,000 पर स्थित है। जिसे पार करना आसान नहीं माना जाता है।

एक तरफ क्रिप्टो बाजार लगातार दबाव में है तो वहीं दूसरी तरफ बड़े ट्रेडर्स की जबरदस्त खरीददारी संभावनाएं बना रही है लेकिन सबकुछ साफ आनेवाले दिनों में ही हो पाएगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ai coding bjarne stroustrup warning senior developers
Previous Story

AI लिख रहा बेकार Code, C++ Creator के बयान से मची हलचल

bhishmar ott release date amazon prime malayalam
Next Story

OTT पर धमाल मचाएगा ‘Bhishmar’, जानें क्यों खास है ये फिल्म?

Latest from Bitcoin

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss