ai coding bjarne stroustrup warning senior developers

AI लिख रहा बेकार Code, C++ Creator के बयान से मची हलचल

8 mins read
2 views
May 20, 2026

AI Generated Code:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से एआई कोडिंग काफी तेजगति से बढ़ रही है। बड़ी से बड़ी टेक कंपनियां इसका उपयोग करना चाहती है। कई बड़ी कंपनियां है जो अपने कर्मचारियों से एआई टूल्स को इस्तेमाल करवाना चाहती है। यही वजह है कि इन दिनों Vibe Coding एक नया ट्रेंड बन चुका है। इससे मनुष्य कम और एआई ज्यादा कोड लिख रहे हैं। इसे कंपनी किफायती भी समझ रहे हैं। लेकिन इस मॉडल पर अब सवाल भी उठने लगे हैं।

जानेमाने टेक कंपनियां और अमेजन जैसी कंपनियां AI Coding को बढ़ावा दे रही हैं, लेकिन कई एक्सपर्ट इसे रिस्की मान रहे हैं…जानें आखिर क्यों?

C++ क्रिएटर ने जताई चिंता

C++ भाषा के निर्माता Bjarne Stroustrup ने AI Coding को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि एआई का लिखा हुआ कोड विश्वसनीय नहीं होता है। उसमें ज्यादा बग्स होते हैं। इसके अलावे, सिक्योरिटी की भी समस्याएं रहती है। कई बार तो ऐसा होता है कि कोड जरूरत से ज्यादा कठिन हो जाता है। इससे सिस्टम की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है।

सबसे बड़ी समस्या वैलिडेशन की

इतना ही नहीं ब्यार्ने स्ट्रॉस्ट्रुप का यह भी कहना है कि सबसे बड़ी परेशानी वैलिडिशन की है। जिसके कारण एआई के बनाए कोड को जांचना- परखना असान नहीं होता। मनुष्य जब बदलाव करता है तो उसका असर काफी सिमट कर रह जाता है। इसके इतर एआई एक साथ कई हिस्सों में बदलाव कर देता है। जिसके कारण डेवलपर्स को कहां क्या बदलाव किया गया है उसकी समझ जल्द नहीं हो पाती है। इसे ढूंढने में काफी मशक्कत करना पड़ता है।

सीनियर डेवलपर्स हो रहे परेशान

उन्होंने कहा कि सीनियर डेवलपर्स भी इससे काफी परेशान है। कई बड़े अनुभवी इंजीनियर एआई जेनरेटेड कोड की बार-बार जांच नहीं करना चाहते हैं। कई सीनियर तो इतने परेशान हो गए हैं कि वो समय से पहले रिटार्यमेंट लेने का निर्णय ले रहे है। क्योंकि हर नए प्रॉप्ट पर एआई अलग आउटपुट देता है। इससे काम करने की ललक कमजोर पड़ जाती है।

READ MORE- Elon Musk को बड़ा झटका, OpenAI केस में Sam Altman की जीत

कंपनियां तेजी से अपना रहीं एआई

दूसरी ओर कंपनियां एआई पर तेजी से भरोसा बढ़ा रही हैं। Anthropic पहले दावा कर चुकी है कि उसका एआई टूल क्लाउड कंपनी का लगभग 90 प्रतिशत कोड लिखने में मदद करता है। इसके अलावे चर्चित टेक कंपनियां Meta और अमेजन भी अपने कर्मचारियों को अधिक से अधिक एआई इस्तेमाल करने के लिए कह रही है।

READ MORE- ChatGPT से सीखें Coding, Website बनाना अब हुआ बेहद आसान

कोडिंग को लेकर दो हिस्सों में बंटी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल को लेकर टेक इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटी हुई दिखाई दे  रही है। कुछ लोग इसे कोडिंग का भविष्य बता रहे हैं। वहीं कई जानकार इसे जोखिम भरा मान रहे हैं। जानेमाने टेक लीडर्स Ryan Dahl भी कह चुके हैं कि मनुष्य के द्वारा बनाए जा रहे कोड का दौर खत्म हो जाएगा। वहीं, ब्यार्ने स्ट्रॉस्ट्रुप इससे सहमत नहीं हैं। उनका मानन कहना है कि मुश्किल भरे सॉफ्टवेयर सिस्टम में मनुष्य की समझ अभी भी जरूरी है। एआई तेजी कोड बना सकता है लेकिन सुरक्षित सिस्टम बनाना अभी मनुष्य के हाथों से संभव है।

फिलहाल, एआई और मनुष्य दोनों की जरूरत एक विश्वसनीय कोडिंग के लिए दिखाई दे रही है। लेकिन आनेवाला वक्त एआई कोडिंग रह सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Truth Social ने रोका Bitcoin ETF लॉन्च, जानें क्यों लगा ब्रेक?
Previous Story

Truth Social ने रोका Bitcoin ETF लॉन्च, जानें क्यों लगा ब्रेक?

Latest from Artificial Intelligence

japan new ai chip 1000 times faster technology

अब नहीं होगा फोन गर्म! चलेगा 1000 गुना तेज़, जानें सुपरफास्ट AI तकनीक

AI accelerator: दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव लगातार बढता जा रहा है। टेक कंपनियों के बीच इसे अपनाने की होड़ मची हुई है।

Don't Miss