Japan Crypto Fund: जापान में क्रिप्टोकरेंसी निवेश (Cryptocurrency Investment) को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। देश की दो सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनियां, SBI Securities और Rakuten Securities अपने इन-हाउस क्रिप्टो निवेश ट्रस्ट (Crypto Investment Trusts) तैयार कर रही हैं। अगर ये लॉन्च होते हैं, तो लाखों जापानी निवेशकों (Cryptocurrency Investment News) के लिए Bitcoin और Ethereum में निवेश करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
जापान की बड़ी ब्रोकरेज कंपनियां SBI और Rakuten क्रिप्टो निवेश को आसान बनाने की तैयारी में हैं। जानिए कैसे अब बिना अलग एक्सचेंज अकाउंट के Bitcoin और Ethereum में निवेश संभव हो सकता है।
सबसे खास बात यह है कि निवेशकों को क्रिप्टो खरीदने के लिए अलग से एक्सचेंज अकाउंट या डिजिटल वॉलेट बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने मौजूदा ब्रोकरेज अकाउंट से ही क्रिप्टो से जुड़े निवेश उत्पाद खरीद सकेंगे।
कैसे काम करेगा नया सिस्टम?
जापान में क्रिप्टो (Crypto News) खरीदने के लिए लोगों को अलग क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto Exchange) पर अकाउंट खोलना पड़ता है। इसमें अलग KYC प्रक्रिया, नए प्लेटफॉर्म को समझना और वॉलेट सिक्योरिटी जैसी परेशानियां होती हैं। यही वजह है कि कई आम निवेशक अब तक क्रिप्टो निवेश से दूर रहे हैं, लेकिन नए क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट इस प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। निवेशक उसी प्लेटफॉर्म से Bitcoin और Ethereum में एक्सपोजर ले पाएंगे, जहां वे पहले से शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड खरीदते हैं। यानी अनुभव किसी फंड में निवेश जैसा होगा, न कि सीधे क्रिप्टो ट्रेडिंग जैसा।
करोड़ों निवेशकों तक पहुंच
SBI Securities के पास करीब 1.3 करोड़ ब्रोकरेज अकाउंट हैं, जबकि Rakuten Securities के पास लगभग 1.1 करोड़ अकाउंट मौजूद हैं। इसका मतलब है कि दोनों प्लेटफॉर्म मिलकर 2.4 करोड़ से ज्यादा निवेशकों को आसान क्रिप्टो निवेश का विकल्प दे सकते हैं।
SBI की बड़ी योजना
SBI ग्रुप इस क्षेत्र में काफी आक्रामक रणनीति अपना रहा है। कंपनी की सहयोगी इकाई SBI Global Asset Management अगले तीन सालों में करीब 5 ट्रिलियन येन (लगभग 32 अरब डॉलर) की संपत्ति प्रबंधन का लक्ष्य लेकर चल रही है। अगर यह लक्ष्य हासिल होता है, तो कंपनी दुनिया के बड़े क्रिप्टो फंड मैनेजर्स में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, SBI Bitcoin और XRP ETF के साथ एक गोल्ड-क्रिप्टो हाइब्रिड प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है। हालांकि, इन्हें नियामकीय मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
READ MORE: भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा
Rakuten का मोबाइल-फर्स्ट प्लान
Rakuten Securities थोड़ा अलग रास्ता अपना रही है। कंपनी चाहती है कि ग्राहक सीधे उसके स्मार्टफोन ऐप से क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट खरीद और ट्रेड कर सकें। Rakuten Group पहले से Rakuten Wallet नाम का लाइसेंस प्राप्त क्रिप्टो प्लेटफॉर्म चलाता है। ऐसे में कंपनी के पास पहले से जरूरी तकनीकी और रेगुलेटरी अनुभव मौजूद है।
जापान में बदल रहे हैं नियम
जापान सरकार ने अप्रैल में एक बिल को मंजूरी दी, जिसमें क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट टूल की बजाय वित्तीय साधन (Financial Instrument) के रूप में वर्गीकृत करने की बात कही गई। इससे क्रिप्टो पर शेयर बाजार जैसे नियम लागू हो सकते हैं। इसके अलावा, सरकार क्रिप्टो मुनाफे पर टैक्स को 55% से घटाकर 20% करने की योजना पर भी काम कर रही है। यह दर शेयर बाजार और निवेश फंड्स जैसी होगी। माना जा रहा है कि यह बदलाव आम निवेशकों को क्रिप्टो की तरफ आकर्षित कर सकता है।
READ MORE: Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें
जापान में बढ़ सकता है क्रिप्टो बाजार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान का क्रिप्टो ETF बाजार मंजूरी मिलने के बाद करीब 1 ट्रिलियन येन (6.5 अरब डॉलर) तक पहुंच सकता है। यही वजह है कि कई बड़ी वित्तीय कंपनियां अब इस सेक्टर में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं।
