Vivo X300 FE price India: स्मार्टफोन मार्केट में वीवो की FE सीरीज के नए मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। लेकिन इसबार किफायती दरों पर नहीं। आमतौर पर इस सीरीज को किफायती विकल्प माना जाता रहा है। लेकिन Vivo X300 FE इस धारणा को बदलता नजर आता है। कंपनी ने इसे ऐसे फीचर्स के साथ पेश किया है, जो सीधे फ्लैगशिप कैटेगरी को चुनौती देते हैं। कीमत भी उसी के आसपास रखी है।
Vivo X300 FE लॉन्च के साथ कंपनी ने फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश की, जानें इसके फीचर्स और कीमत।
कीमत में उछाल, लेकिन वजह भी खास
इस बार नए मॉडल की कीमत पहले के मुकाबले ज्यादा है। इसकी शुरुआत करीब 79,999 रुपये से होती है। इसके पीछे वजह ब्रांडिंग के साथ-साथ महंगे कंपोनेंट्स और मेमोरी की कमी भी है। यानी यूजर को ज्यादा कीमत में बेहतर हार्डवेयर मिल रहा है। कंपनी ने इसबार भी परफॉर्मेंस से किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया इसके साथ 12GB RAM और फास्ट स्टोरेज मिलती है। मतलब गेमिंग, मल्टीटास्किंग और एआई फीचर्स सब कुछ आसानी से चलेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन में प्रीमियम फील
6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे विजुअली शानदार बनाती है। स्क्रीन का एक्सपीरियंस फ्लैगशिप लेवल का है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग की सुविधा दी गई है जो सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। जो इसे मजबूत और टिकाऊ भी बनाती है।
READ MORE- Gaming Laptop Vs Normal Laptop: आपके लिए कौन है बेस्ट?
Zeiss की ट्यूनिंग का असर
कैमरा सेटअप इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। Zeiss ट्यूनिंग के साथ 50MP का मेन सेंसर, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। यह सेटअप फोटोग्राफी को प्रोफेशनल के लिए खास हो सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा मौजूद है। जो हाई-क्वालिटी आउटपुट देता है।
READ MORE- Samsung को चुनौती देने आ रहा Motorola का पहला फोल्डेबल फोन
बैटरी और चार्जिंग के साथ सिक्योरिटी अपडेट
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि इसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड सिस्टम पर चलता है। कंपनी 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।
वीवो का एक नया प्रीमियम पैकेज है। यह उन यूजर्स के लिए है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं लेकिन अल्ट्रा मॉडल तक नहीं जाना चाहते हैं
