iQOO-Z11-may-launch-in-India-soon-with-Snapdragon-7s-Gen-4-and-9020mAh-battery 1

iQOO Z11 भारत में लॉन्च! दमदार बैटरी के साथ मिलेगा बहुत कुछ

5 mins read
1 views
May 5, 2026

iQOO Z11 India Launch: iQOO ने अपनी Z11 सीरीज को इस साल चीन में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अब ग्लोबल मार्केट में आने के लिए पूरी तैयार कर चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO के Z11 और Z11x मॉडल हाल ही में Vivo Malaysia की वेबसाइट पर दिखाई दिए हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी इसे दुनियाभर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका ग्लोबल लॉन्च 6 मई को तय किया गया है और 27 अप्रैल से प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं। भारत में Z11x पहले ही आ चुका है इसलिए अब लोग बेस मॉडल Z11 के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं।

iQOO Z11 सीरीज अब ग्लोबली लॉन्च के लिए तैयार, जानिए इसके स्पेसिफिकेशन, 9,020mAh बैटरी, कैमरा और भारत में संभावित कीमत की पूरी डिटेल।

प्रोसेसर में बड़ा बदलाव

ग्लोबल वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव चिपसेट का है। इसमें अब Snapdragon 7s Gen 4 दिया जाएगा, जबकि चीन वाले मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 इस्तेमाल हुआ था। यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फोन असल में Vivo T5 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर होगा।

READ MORE: OnePlus से iQOO तक लॉन्च होंगे ये 5G स्मार्टफोन, देखें LIST

डिस्प्ले और बैटरी पावर

फोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट होगा। इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग काफी स्मूद होगी। बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें करीब 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.25mm हो सकती है।

कैमरा और मजबूती

कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS सपोर्ट होगा जिससे फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल आएंगे। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल होगा। फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

READ MORE: क्या स्मार्टफोन आपकी लोकेशन कर रहा LEAK? जानें कैसे रोके

कीमत और लॉन्च

भारत में इसकी कीमत लगभग 25,000 से 35,000 के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में यह फोन मिड-रेंज मार्केट में बड़ा मुकाबला दे सकता है। दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और स्मूद डिस्प्ले के साथ यह फोन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ASKO-unveiled-innovative-5-in-1-Celsius-oven-range-at-EuroCucina,-redefining-versatility-in-the-modern-kitchen
Previous Story

ASKO का शानदार ओवन, घर में मिलेगा प्रोफेशनल कुकिंग अनुभव

Latest from Latest news

Don't Miss