Amazon Web Services Model: Amazon ने नया कदम उठाते हुए अपनी Amazon Supply Chain Services लॉन्च की है। Amazon अब सिर्फ एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा, बल्कि कंपनियों के लिए पूरी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेवा देने वाला बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा। इस सेवा से कंपनियां Amazon के मजबूत नेटवर्क का इस्तेमाल करके अपने प्रोडक्ट्स को आसानी से स्टोर, ट्रांसपोर्ट और डिलीवर कर सकेंगी।
Amazon ने नई ASCS सेवा लॉन्च की है, जिससे कंपनियां अब इसका पूरा लॉजिस्टिक्स नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगी, जानिए यह सिस्टम कैसे काम करता है और बिजनेस को क्या फायदा होगा।
ASCS क्या है और कैसे काम करेगा?
ASCS एक ऐसी सेवा है, जिसमें कंपनियों को Amazon का पूरा लॉजिस्टिक्स सिस्टम इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसमें सामान की ढुलाई, स्टोरेज, फुलफिलमेंट और पार्सल डिलीवरी शामिल है। अब कंपनियां अपने कच्चे माल से लेकर तैयार प्रोडक्ट तक हर चीज को Amazon नेटवर्क के जरिए संभाल सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि यह सेवा सिर्फ Amazon पर बेचने वाली कंपनियों तक सीमित नहीं है।
हर बिजनेस चैनल पर इस्तेमाल संभव
इस नई सेवा की खासियत यह है कि कंपनियां इसे अपने वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और फिजिकल स्टोर्स हर जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका मतलब है कि एक ही सिस्टम से पूरा बिजनेस आसानी से मैनेज किया जा सकता है।
Amazon का बड़ा बदलाव
Amazon ने पहले अपने खुद के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सेलर्स के लिए यह लॉजिस्टिक्स सिस्टम बनाया था। अब कंपनी इसे एक सर्विस की तरह दुनिया के सभी बिजनेस के लिए खोल रही है। यह मॉडल काफी हद तक Amazon Web Services जैसा है, जिसमें पहले खुद इस्तेमाल किया गया सिस्टम बाद में दुनिया भर की कंपनियों को दिया गया।
READ MORE: Amazon लाया Vega OS, Fire TV में Android की छुट्टी तय
बड़े ब्रांड पहले से जुड़े
इस नई सेवा से कई बड़ी कंपनियां जुड़ चुकी हैं। इनमें Procter & Gamble, 3M, Lands End और American Eagle Outfitters शामिल हैं।
- P&G और 3M Amazon की फ्रेट सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।
- Lands End अपने पूरे स्टॉक को Amazon नेटवर्क से मैनेज कर रहा है।
- American Eagle अपने ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी Amazon के जरिए कर रहा है।
READ MORE: फोन में मिलने वाले Exchange Offer का क्या है सच?
कितना बड़ा है Amazon का नेटवर्क?
Amazon के अनुसार, 2006 से अब तक सेलर्स ने 80 बिलियन से ज्यादा प्रोडक्ट्स इसके फुलफिलमेंट सिस्टम से भेजे हैं। पिछले कुछ सालों में लाखों सेलर्स ने इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। इस नई सेवा से कंपनियों को अलग-अलग लॉजिस्टिक्स पार्टनर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही प्लेटफॉर्म से पूरा काम हो जाएगा, जिससे समय और लागत दोनों बचेंगे। साथ ही डिलीवरी भी तेज और आसान हो जाएगी।
