smartphone prices rise india ram shortage price hike

भारत में महंगे हुए स्मार्टफोन, OnePlus-Redmi के बढ़े दाम

5 mins read
1 views
May 2, 2026

Smartphone Price Hike India: भारत में अब नया स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर ज्यादा असर डाल सकता है। OnePlus, Nothing, Redmi और Realme धीरे-धीरे अपने फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं। यह बढ़ोतरी मिड-रेंज और फ्लैगशिप दोनों तरह के फोन्स में देखने को मिल रही है।

भारत में स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने लगी हैं। OnePlus, Nothing, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स ने अपने फोन्स महंगे कर दिए हैं, जिसकी वजह बढ़ती लागत और मेमोरी की कमी है।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

स्मार्टफोन महंगे होने की सबसे बड़ी वजह है मेमोरी चिप्स की कमी। आजकल AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण बड़ी टेक कंपनियां अपने डेटा सेंटर के लिए भारी मात्रा में DRAM और NAND मेमोरी खरीद रही हैं। इससे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को जरूरी कंपोनेंट महंगे मिल रहे हैं। जब लागत बढ़ती है, तो कंपनियां भी कीमत बढ़ाकर इसकी भरपाई करती हैं।

OnePlus ने बढ़ाए अपने फोन्स के दाम

OnePlus ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है।

  • OnePlus 15 (12GB + 256GB) अब 77,999 में मिल रहा है, जो पहले 72,999 था
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 85,999 हो गई है।

वहीं, OnePlus 15R भी महंगा हो गया है। 12GB + 256GB मॉडल अब 52,999 का है, जो पहले 50,499 था।

Nothing और Redmi ने भी किया प्राइस बढ़ोतरी

Nothing ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाई है।

  • Nothing Phone 4a Pro अब 44,999 से शुरू हो रहा है।
  • Nothing Phone 4a की कीमत लगभग 34,999 बताई जा रही है।

READ MORE: चार्जिंग की टेंशन खत्म! आ गया पॉवरफुल बैटरी वाला Realme फोन

  • Redmi Note 15 Pro+ अब 39,999 का हो गया है।
  • Redmi Note 15 Pro की शुरुआती कीमत 31,999 हो गई है

Realme ने भी कई मॉडल्स किए महंगे

Realme ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

  • Realme 16 Pro+ अब 44,999 का बताया जा रहा है
  • Realme 16 Pro की कीमत 36,999 से शुरू हो रही है।

इन फोन्स में करीब 5,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Realme C85 5G, Realme 15x 5G, Realme 15T और Realme C71 जैसे बजट फोन्स भी करीब 1,000 तक महंगे हुए हैं।

READ MORE: Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

मेमोरी चिप्स की कमी अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनियां अब AI के लिए जरूरी हाई-बैंडविड्थ मेमोरी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इससे सामान्य स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी की सप्लाई कम हो रही है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में और भी स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bucket Mist Fan
Previous Story

बाल्टी पंखा देगा ठंडी फुहारें, गर्मी में रजाई जरूरी

Latest from Gadgets

Don't Miss